फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPHESC

चार सबसे प्रमुख विषयों की इंटरव्यू तिथि नहीं हुई घोषित

Sun, 01 Sep 2019 11:45 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
UPHESC
UPHESC
इन्हीं चार विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के आधे से अधिक पदों पर होनी है भर्ती
विज्ञापन

दूसरे चरण के तहत आज से छह विषयों में 138 पदों के लिए शुरू होगा इंटरव्यू
प्रयागराज। उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की ओर से विज्ञापन संख्या 47 के तहत 35 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1150 पदों पर भर्ती के लिए 31 विषयों में साक्षात्कार का कार्यक्रम जारी किया जा चुका है और इनमें से 14 विषयों का साक्षात्कार कराकर रिजल्ट भी जारी किया जा चुका है। लेकिन आयोग ने अब तक उन चार प्रमुख विषयों के साक्षात्कार का कार्यक्रम जारी नहीं किया है, जिनमें विज्ञापन संख्या 47 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के आधे से अधिक पदों पर भर्ती होनी है।
उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की ओर से पहले चरण में विज्ञापन संख्या 46 के तहत एक विषय वाणिज्य और विज्ञापन संख्या 47 के तहत 14 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 148 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू कराया जा चुका है और इन विषयों का अंतिम परिणाम भी आ चुका है। दूसरे चरण का इंटरव्यू दो सितंबर से शुरू होने जा रहा है। दूसरे चरण में 20 सितंबर तक छह विषयों में 138 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। वहीं, तीसरे चरण का इंटरव्यू 23 सितंब से शुरू होकर 24 अक्तूबर तक चलेगा और इस चरण में असिस्टेंट प्रोफेसर के 264 पदों पर भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन

हालांकि आयोग ने अब तक उन चार विषयों के साक्षात्कार का कार्यक्रम घोषित नहीं किया है, जिनमें असिस्टेंट प्रोफेसर के आधे से अधिक पद शामिल हैं और सबसे अधिक अभ्यर्थी भी इन्हीं विषयों के हैं। इनमें हिंदी विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के 166, शिक्षाशास्त्र में 100, समाजशास्त्र में 273 और राजनीति विज्ञान में असिस्टेंट प्रोफेसर के 121 पद शामिल हैं। इन चार विषयों में कुल 660 पद हैं जबकि विज्ञापन संख्या 47 के तहत 1150 पदों पर भर्ती होनी है। ऐसे में आधे से अधिक पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को अब भी इंटरव्यू की तिथि घोषित होने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed