फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPESSC: FIR lodged for spreading misleading information related to PGT exam, action taken on the recommendatio

UPESSC : पीजीटी परीक्षा से जुड़ी भ्रामक जानकारी फैलाने पर एफआईआर, आयोग की संस्तुति पर हुई कार्रवाई

Thu, 07 May 2026 03:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 07 May 2026 03:15 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की पीजीटी परीक्षाओं से जुड़ी गलत और भ्रामक सूचना को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन
UPESSC: FIR lodged for spreading misleading information related to PGT exam, action taken on the recommendatio
UPESSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की पीजीटी परीक्षाओं से जुड़ी गलत और भ्रामक सूचना को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का मामला सामने आया है। आयोग के उपसचिव ने फेसबुक पर गिरिजेश कुमार नाम के यूजर पर कर्नलगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 29 अप्रैल को फेसबुक आईडी “गिरिजेश-कुमार-3998 से एक पोस्ट के माध्यम से पीजीटी-2022 परीक्षा की डेट शीट, संशोधित उत्तर कुंजी और 10 मई तक रिजल्ट जैसी भ्रामक जानकारी साझा की गई थी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई थी। आयोग का कहना है कि इस तरह की गलत सूचनाओं से अभ्यर्थियों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा होती है।
विज्ञापन


परीक्षा प्रक्रिया की शुचिता पर भी असर पड़ता है। इससे अभ्यर्थियों में असंतोष और भ्रम फैलने की आशंका रहती है। मामले को गंभीर मानते हुए आयोग ने पुलिस से संबंधित यूजर के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की संस्तुति की। कर्नलगंज थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। वहीं, आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed