Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPESSC: Education Service Selection Commission opens account, results of Assistant Professor

UPESSC : शिक्षा सेवा चयन आयोग ने खोला खाता, असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का परिणाम किया जारी

Fri, 25 Oct 2024 05:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 25 Oct 2024 05:45 PM IST
सार

शिक्षा सेवा चयन आयोग के गठन से पहले उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने विज्ञापन संख्या-50 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के 159 पदों पर भर्ती के लिए 25 मार्च 2022 से छह अप्रैल 2022 तक इंटरव्यू कराए थे, जिनमें 63 पद अनारक्षित, 14 पद ईडब्ल्यूएस, 43 पद ओबीसी, 38 पद अनुसूचित जाति और एक पद अनुसूचित जाति श्रेणी के लिए आरक्षित था। साक्षात्कार में 501 अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया था।

विज्ञापन
UPESSC: Education Service Selection Commission opens account, results of Assistant Professor
UPESSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के गठन के बाद बृहस्पतिवार को आयोग ने अपना पहला चयन परिणाम घोषित किया। पुरानी भर्ती का अधूरा परिणाम पूरा करते हुए आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर रसायन विज्ञान के 13 पदों पर अभ्यर्थियों को चयनित घोषित किया है। इसके साथ ही आयोग ने भर्तियों को लेकर अपना खाता खोल दिया है।

विज्ञापन


शिक्षा सेवा चयन आयोग के गठन से पहले उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने विज्ञापन संख्या-50 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के 159 पदों पर भर्ती के लिए 25 मार्च 2022 से छह अप्रैल 2022 तक इंटरव्यू कराए थे, जिनमें 63 पद अनारक्षित, 14 पद ईडब्ल्यूएस, 43 पद ओबीसी, 38 पद अनुसूचित जाति और एक पद अनुसूचित जाति श्रेणी के लिए आरक्षित था। साक्षात्कार में 501 अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया था।
विज्ञापन


इस भर्ती से संबंधित मामला कोर्ट में जाने के कारण 13 पदों (अनारक्षित सात, ईडब्ल्यूएस दो, ओबीसी चार) के चयन परिणाम को छोड़कर बाकी पदों का परिणाम 13 मई 2022 को घोषित कर दिया गया था। तब से इन 13 पदों का चयन परिणाम अटका हुआ था। अब उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड का विलय कर उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग का गठन कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पिछले दिनों प्रो. कीर्ति पांडेय ने आयोग के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाले ही लंबित भर्तियों को समय से पूरा कराने के निर्देश दिए और आयोग ने 13 पदों का लंबित चयन परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित कर दिया। आयोग के सचिव मनोज कुमार के अनुसार जिन अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार के समय वांछित अभिलेख आयोग कार्यालय में उपलब्ध नहीं कराए थे, उनका चयन औपबंधिक है। ऐसे अभ्यर्थियों को 14 नवंबर में एलनगंज स्थित शिक्षा सेवा चयन आयोग कार्यालय में अभिलेख उपलब्ध कराने हैं, वरना उनका परिणाम स्वत: निरस्त मान लिया जाएगाा।

प्राविधिक अधिकारी भर्ती के कटऑफ अंक जारी

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने आबकारी विभाग में प्राविधिक अधिकार पद के लिए हुई सीधी भर्ती के इंटरव्यू में शामिल अभ्यर्थियों के कटऑफ और प्राप्तांक बृहस्पतिवार को जारी कर दिए, जो 30 अक्तूबर तक आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे। आयोग के उप सचिव डीपी पाल के अनुसार अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर एवं जन्म तिथि के आधार पर प्राप्तांक एवं कटऑफ अंक प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed