{"_id":"6762bb1d953dba7b150968c4","slug":"upessc-demand-to-add-25000-vacant-posts-of-tgt-pgt-in-advertisement-secretary-gave-assurance-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPESSC : चयन आयोग पर अभ्यर्थियों ने दिया धरना, TGT-PGT के 25 हजार रिक्त पदों को विज्ञापन में जोड़ने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPESSC : चयन आयोग पर अभ्यर्थियों ने दिया धरना, TGT-PGT के 25 हजार रिक्त पदों को विज्ञापन में जोड़ने की मांग
Wed, 18 Dec 2024 05:37 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 18 Dec 2024 05:37 PM IST
सार
अनिल सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग पर सैकड़ों प्रतियोगियों ने धरना दिया और सचिव से मुलाकात कर 25000 रिक्त पड़े पदों को विज्ञापन में जोड़ने, पोर्टल खोलने व आफिशियल परीक्षा तिथि घोषित करने की मांग की।
विज्ञापन
चयन आयोग पर प्रदर्शन करते अभ्यर्ती।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
टीजीटी-पीजीटी के 25000 रिक्त पदों को विज्ञापन में जोड़ने, आफिशियल परीक्षा तिथि घोषित करने तथा असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के पोर्टल खोलने को लेकर युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह की अगुवाई में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सचिव को सौंपा गया। अनिल सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग पर सैकड़ों प्रतियोगियों ने धरना दिया और सचिव से मुलाकात कर 25000 रिक्त पड़े पदों को विज्ञापन में जोड़ने, पोर्टल खोलने व आफिशियल परीक्षा तिथि घोषित करने की मांग की।
विज्ञापन
इस संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन आयोग के सचिव को सौंपा गया। सचिव ने आश्वासन दिया कि दो दिन के अंदर आफिशियल परीक्षा तिथि घोषित कर दी जाएगी। इसके लिए प्रक्रिया जारी है। सचिव ने अधियाचन व 25000 सीट वृद्धि को लेकर बैठक में विचार करने व शासन की सहमति पर निर्णय लेने की बात कही। प्रभाकर सिंह परिहार ने कहा कि एक भर्ती कराने में आयोग को तीन से चार वर्ष लग जाते हैं जिससे छात्रों का मानसिक,आर्थिक परेशानी होती है। विद्यालयों में शिक्षकों की कमी के चलते छात्रों को समुचित शिक्षा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में 25000 रिक्त पदों का आंकड़ा पेश किया था, लेकिन रिक्त पदों पर भर्ती कब होगी यह अस्पष्ट है बेहतर यही होगा कि विज्ञापन 2022 में सभी रिक्त पदों को जोड़कर आयोग को परीक्षा करानी चाहिए। युवा मंच के अर्जुन कुमार व अजय कुमार ने बताया कि सरकार यदि रिक्त पदों को भरने के लिए गंभीर है तो विज्ञापन में सीट जोड़ कर भर्ती प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी की जाए। इस अवसर पर युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अनिल सिंह, विनय कुमार मौर्य, अमित पांडेय, जेबी पटेल, पूनम सिंह, अखिलेश त्रिपाठी, सत्येंद्र, मनोज, उदय सिंह, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन