फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPESSC: Certificates for successful UP-TET candidates issued; can be downloaded from the commission website.

यूपीईएसएससी : यूपी-टीईटी के सफल अभ्यर्थियों का प्रमाण-पत्र जारी, आयोग की वेबसाइट से कर सकेंगे अपलोड

Mon, 07 Sep 2026 07:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 07 Sep 2026 07:40 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने सोमवार देर शाम उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी 2026) में सफल सभी अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्र जारी कर दिए हैं। सफल अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपना अनुक्रमांक व जन्मतिथि भर कर प्रमाण-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
UPESSC: Certificates for successful UP-TET candidates issued; can be downloaded from the commission website.
डॉ. प्रशांत कुमार, अध्यक्ष उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने सोमवार देर शाम उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी 2026) में सफल सभी अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्र जारी कर दिए हैं। सफल अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपना अनुक्रमांक व जन्मतिथि भर कर प्रमाण-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि यह लिखित परीक्षा दो और तीन जुलाई को दो-दो पालियों तथा चार जुलाई को एक पाली में हुई। प्रदेश के 60 जनपदों के 955 परीक्षा केंद्रों पर हुई थी। इनमें उच्च प्राथमिक स्तर की तीन पालियां तथा प्राथमिक स्तर की दो पालियां शामिल थीं।

विज्ञापन

 

71.85 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए थे पास

चयन आयोग के अध्यक्ष ने बताया कि यूपी-2026 का परिणाम 26 अगस्त को घोषित किया गया था। प्राथमिक स्तर (कक्षा 01 से 05 तक) की परीक्षा में कुल 7,13,648 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें 5,71,435 अभ्यर्थी (80.07 प्रतिशत) सफल हुए। इसी तरह उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 06 से 08 तक) की परीक्षा में कुल 10,57,021 अभ्यर्थी सफल हुए थे, जिनमें से 7,59,513 अभ्यर्थी 71.85 प्रतिशत सफल घोषित हुए थे। सभी सफल अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्र निर्गत कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थी उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://www.upessc.up.gov.in/ पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपना अनुक्रमांक व जन्मतिथि दर्ज कर प्रमाण-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उक्त प्रमाण-पत्र डिजिलॉकर के माध्यम से भी यथाशीघ्र उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed