{"_id":"69e4dcdab85c45bde8057513","slug":"upessc-assistant-professor-recruitment-exam-conducted-under-ai-camera-surveillance-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPESSC : एआई कैमरों की निगरानी में हुई असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा, 39 हजार से अधिक अभ्यर्थी हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPESSC : एआई कैमरों की निगरानी में हुई असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा, 39 हजार से अधिक अभ्यर्थी हुए शामिल
Sun, 19 Apr 2026 07:17 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 19 Apr 2026 07:17 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) की ओर से आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती भर्ती परीक्षा रविवार को प्रदेश के छह जनपदों में कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई। एआई आधारित कंट्रोल रूम और कैमरों की मदद से परीक्षा को पूरी तरह नकलविहीन और पारदर्शी बनाया गया।
विज्ञापन
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए 16 विषयों की लिखित परीक्षा रविवार को आयोजित की गई। यह परीक्षा आगरा, मेरठ, लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर और वाराणसी के 50 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में संपन्न हुई। पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे और दूसरी पाली दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक चली। आयोग मुख्यालय में स्थापित एआई इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड रूम से परीक्षा की लगातार निगरानी की गई। अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार, सचिव, परीक्षा नियंत्रक समेत अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में हर केंद्र पर नजर रखी गई।
विज्ञापन
ओएमआर स्कैनिंग का पायलट प्रोजेक्ट भी सफल
पारदर्शिता बढ़ाने के लिए प्रयागराज के पांच केंद्रों पर पायलट प्रोजेक्ट के तहत परीक्षा के तुरंत बाद ओएमआर शीट की स्कैनिंग की गई। यह प्रक्रिया परीक्षार्थियों और कक्ष निरीक्षकों की मौजूदगी में पूरी की गई। मेरी वानामेकर गर्ल्स इंटर कॉलेज, कर्नलगंज इंटर कॉलेज और प्रयाग महिला विद्यापीठ इंटर कॉलेज में आयोग अध्यक्ष ने स्वयं निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। 18 और 19 अप्रैल की परीक्षा में कुल 39,192 अभ्यर्थी शामिल हुए। 18 अप्रैल को 19,718 और 19 अप्रैल को 19,474 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण, समयबद्ध और नकलविहीन तरीके से हुई।
विज्ञापन