फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPESSC: Application started for Assistant Professor B.Ed recruitment, recruitment to be done on 107 posts

UPESSC : असिस्टेंट प्रोफेसर बीएड भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 107 पदों पर होनी है भर्ती

Sat, 24 May 2025 05:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 24 May 2025 05:52 PM IST
सार

शिक्षा सेवा चयन आयोग ने शुक्रवार को 107 पदों पर असिस्टेंट प्रोफेसर बीएड भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर आवेदन शुरू कर दिया है। आयोग की ओर से यह विज्ञापन दोबारा जारी किया गया है।

विज्ञापन
UPESSC: Application started for Assistant Professor B.Ed recruitment, recruitment to be done on 107 posts
असिस्टेंट प्रोफेसर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शिक्षा सेवा चयन आयोग ने शुक्रवार को 107 पदों पर असिस्टेंट प्रोफेसर बीएड भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर आवेदन शुरू कर दिया है। आयोग की ओर से यह विज्ञापन दोबारा जारी किया गया है। भर्ती के लिए अभ्यर्थी 12 जून तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


आयोग की ओर से प्रदेश के अशासकीय अनुदानित महाविद्यालयों में रिक्त सहायक आचार्य के 1017 पदों पर ऑनलाइन विज्ञापन जारी किया गया था। इस विज्ञापन में सहायक आचार्य बीएड के 107 पदों पर भी आवेदन मांगे गए थे। इसमें आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2022 थी।
विज्ञापन


मानकों के अनुरूप न होने पर 107 पदों की भर्ती का मामला इलाहाबाद उच्च न्यायालय चला गया। न्यायालय द्वारा दिए गए आदेश में कहा गया कि सहायक आचार्य बीएड की अर्हता एनसीईटी के मानकों के अनुरूप नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभ्यर्थी इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुल्क शनिवार से जमा कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 13 जून है। वहीं, सभी अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन पत्र 14 जून को शाम पांच बजे तक जमा कर सकते हैं।


भर्ती के लिए कई बार हुआ था धरना-प्रदर्शन

यह परीक्षा 16 और 17 अप्रैल तक होनी थी, लेकिन विज्ञापन दोबारा जारी होने के कारण इसमें देरी हो गई। कुल 34 विषयों पर आवेदन मांगे गए थे, जिसमें से 33 विषयों की परीक्षा हो चुकी है। बीएड भर्ती का मामला कोर्ट में होने के कारण भर्ती रोक दी गई थी। भर्ती के विज्ञापन के लिए अभ्यर्थियों ने कई बार आयोग में धरना-प्रदर्शन कर जल्द से जल्द विज्ञापन जारी करने की मांग भी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed