फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP: Transfer of 19 district judges and two additional district judges of the state, Nalin became the new district judge of Allahabad

यूपी : प्रदेश के 19 जिला जज और दो अपर जिला जजों का स्थानांतरण, नलिन इलाहाबाद के नए जिला जज बने

Mon, 22 Nov 2021 07:50 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 22 Nov 2021 07:50 PM IST
सार

डा. दिनेश स्पेशल कोर्ट एमपीएमएल के पीठासीन अधिकारी नियुक्त किए गए। लखनऊ, कानपुर और मेरठ के जिला जज भी बदले गए। एमपीएमएलए कोर्ट जज को अपर जिला जज इलाहाबाद बनाया गया है।

विज्ञापन
UP: Transfer of 19 district judges and two additional district judges of the state, Nalin became the new district judge of Allahabad
तबादले - फोटो : amar ujala

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश के 19  जिला जज व 2 अपर जिला जज स्तर के न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। यह आदेश 21 नवंबर 2021 को हाईकोर्ट के महानिबंधक ने जारी किया   है। इसके साथ ही पूर्व में 8 अक्तूबर 2021 को हुए न्यायिक अधिकारियों की स्थानांतरण सूची को निरस्त कर दिया गया है। अधिसूचना के मुताबिक आगरा के जिला जज नलिन कुमार श्रीवास्तव को जिला जज इलाहाबाद बनाया गया है। इसी प्रकार कानपुर में मयंक कुमार जैन, लखनऊ में राम मनोहर नारायण मिश्रा, मेरठ में रजत सिंह जैन नए जज होंगे। इलाहाबाद में एमपी/एमएलए कोर्ट के जज अब डॉ, दिनेश चंद्र शुक्ला होंगे।

विज्ञापन


इसी क्रम में जिला जज विकार अहमद अंसारी को हमीरपुर से बलिया का जिला जज, शिव शंकर प्रसाद चेयरमैन लैंड एक्विजिशन गौतमबुद्ध नगर को जिला व सत्र न्यायाधीश फर्रुखाबाद बनाया गया है। रामपाल सिंह द्वितीय को लखनऊ में कमर्शियल कोर्ट का पीठासीन अधिकारी, विवेक संगल जिला जज मथुरा को आगरा का जिला जज बनाया गया है। अनुपम गोयल पीठासीन अधिकारी मोटर एक्सीडेंट क्लेम बलरामपुर को जिला जज हमीरपुर, डॉ. अजय कुमार द्वितीय जिला जज शामली कैराना को जिला जज मुरादाबाद, चवन प्रकाश जिला जज फर्रुखाबाद को इसी पद पर मुजफ्फरनगर भेजा गया है।

विज्ञापन

पीठासीन अधिकारी कमर्शियल कोर्ट लखनऊ रामेश्वर को जिला जज मऊ, हापुड़ के जिला जज राजीव भारती को जिला जज मथुरा बनाया गया है। सुशील कुमार रस्तोगी पीठासीन अधिकारी कमर्शियल कोर्ट बरेली को जिला व सत्र न्यायाधीश शाहजहांपुर बनाया गया है ।

डॉ. दीपक स्वरूप सक्सेना पीठासीन अधिकारी लैंड एक्विजिशन बरेली को गोंडा का जिला जज बनाया गया है । अशोक कुमार यादव प्रथम पीठासीन अधिकारी कमर्शियल कोर्ट, फैजाबाद को सोनभद्र का जिला जज बनाया गया है। गिरीश कुमार पीठासीन अधिकारी बस्ती को जिला जज शामली बनाया गया है। बृजेंद्र मणि त्रिपाठी पीठासीन अधिकारी लैंड एक्विजिशन इलाहाबाद को हापुड़ का जिला जज बनाया गया है।  

डॉ. दिनेश चंद्र शुक्ला अपर जिला व सत्र न्यायाधीश इलाहाबाद को पीठासीन अधिकारी स्पेशल कोर्ट एमपी एमएलए इलाहाबाद बनाया गया है, वहीं इसी पद पर कार्यरत आलोक कुमार श्रीवास्तव को अपर जिला व सत्र न्यायाधीश इलाहाबाद के पद पर भेजा गया है। हरिवंश नारायण अपर जिला व सत्र न्यायाधीश चित्रकूट को स्थानांतरित कर इसी पद पर लखनऊ भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed