{"_id":"61d869d94517921c8d674c49","slug":"up-tet-primary-level-examination-will-be-held-at-2532-centers-in-the-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी टीईटी: सूबे में 2532 केंद्रों पर होगी प्राथमिक स्तर की परीक्षा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी टीईटी: सूबे में 2532 केंद्रों पर होगी प्राथमिक स्तर की परीक्षा
Fri, 07 Jan 2022 09:57 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 07 Jan 2022 09:57 PM IST
सार
उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में भी 14 केंद्र कम हो गए। पिछली बार 1747 केंद्र थे लेकिन इस बार 1733 केंद्रों पर यह परीक्षा होगी। गौरतलब है कि यूपी टीईटी 2021 परीक्षा 28 नवंबर को थी।
विज्ञापन
यूपीटीईटी
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा सूबे में 23 जनवरी को प्रस्तावित है। इसके लिए सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की ओर से केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। प्राथमिक स्तर की परीक्षा 2532 केंद्रों पर होगी। इस बार प्राथमिक स्तर की परीक्षा 22 केंद्र कम हो गए हैं, जबकि इससे पहले 28 नवंबर की परीक्षा के लिए 2554 केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन
उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में भी 14 केंद्र कम हो गए। पिछली बार 1747 केंद्र थे लेकिन इस बार 1733 केंद्रों पर यह परीक्षा होगी। गौरतलब है कि यूपी टीईटी 2021 परीक्षा 28 नवंबर को थी। लेकिन पेपर आउट होने के चलते परीक्षा निरस्त कर दी गई थी। इसके बाद परीक्षा की नई तिथि 23 जनवरी निर्धारित की गई है। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन