फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   arrest warrant against UP State Congress president Ajay lalloo

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लल्लू के खिलाफ गिरफ्तारी और कुर्की का वारंट

Fri, 25 Oct 2019 04:02 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Fri, 25 Oct 2019 04:02 AM IST
विज्ञापन
arrest warrant against UP State Congress president Ajay lalloo
अजय कुमार लल्लू - फोटो : ANI (File Photo)

रेल संचालन को बाधित करने के मुकदमे में स्पेशल कोर्ट एमपीएमएलए ने कुशीनगर तुमकही के विधायक और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ लल्लू के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट और कुर्की का आदेश जारी किया है। विधायक के कोर्ट में उपस्थित न होने पर उनके खिलाफ पहले से भी गैरजमानती वारंट जारी है। कोर्ट ने गैर जमानती वारंट की तामील के लिए एसपी को भी पत्र लिखा है। प्रकरण की अगली सुनवाई 24 नवंबर को होगी। यह आदेश स्पेशल कोर्ट के जज डॉ. बालमुकुंद ने एसपीओ हरिओंकार सिंह और राधा कृष्ण मिश्र को सुनकर दिया है।

विज्ञापन


घटना 19 अगस्त 2008 की कुशीनगर के आरपीएफ थाना कप्तानगंज की है। आरोप है कि विधायक अजय कुमार उर्फ लल्लू के नेतृत्व में रेल लाइन पर धरना प्रदर्शन कर ट्रेन रोकी गई। इससे रेल संचालन प्रभावित हुआ था। आरपीएफ पुलिस ने रेल अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया था। कोर्ट में प्रकरण की सुनवाई के दौरान विधायक गैर हाजिर चल रहे थे। कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया और डुग्गी पिटवानेे का आदेश दिया था। बृहस्पतिवार को कोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद गिरफ्तारी वारंट और कुर्की किए जाने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed