फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Scholorship

छात्रवृत्ति योजना के तहत मुफ्त प्रवेश की मांग

Wed, 11 Sep 2019 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
UP Scholorship
UP Scholorship
प्रयागराज। दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत एससी-एसटी के छात्र-छात्राओं ने मुफ्त प्रवेश की मांग की है। छात्रवृत्ति बचाओ संघर्ष मोर्चा की ओर से बाबत कलक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

इस योजना के अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों को फीस की पूरी राशि छात्रवृत्ति के रूप में वापस दी जाती है। इसके तहत यह भी व्यवस्था की गई थी कि एससी-एसटी के विद्यार्थियों को मुफ्त प्रवेश दिया जाएगा। शुल्क प्रतिपूर्ति होने पर विद्यार्थी उसे संस्थान को देंगे लेकिन इसे लेकर कई स्तर पर गड़बड़ी सामने आई है। फर्जी प्रवेश लिए जाने की भी शिकायत रही। इसके बाद सरकार ने निजी संस्थानों में मुफ्त प्रवेश पर रोक लगा दी है। मोर्चा की ओर से सरकार के इस फैसले का विरोध किया गया है। ज्ञापन देने वाले छात्रों का कहना था कि मुफ्त प्रवेश नहीं लिए जाने से गरीब विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार में चला गया है। संस्थान शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए दबाव बना रहे हैं। उन्होंने इस फैसले को वापस लेकर पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदीप कुमार वर्मा, रामकरन, चंद्रशेखर चौधरी, आशीष सोनकर, अमित सरोज, ओमनाथ, आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed