फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Roadways will operate additional buses for PET

Prayagraj News: पीईटी के लिए यूपी रोडवेज करेगा अतिरिक्त बसों का संचालन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
UP Roadways will operate additional buses for PET
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से 28 और 29 अक्तूबर को आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के लिए प्रयागराज में 1,74,161 अभ्यर्थियों का आवागमन हो सकता है। परीक्षा के लिए यूपी रोडवेज के प्रयागराज परिक्षेत्र ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। यूपी रोडवेज ने दोनों दिवसों पर 100 अतिरिक्त बसाें का संचालन करने की तैयारी की है।
विज्ञापन

यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन को आयोग की ओर से प्रयागराज आने और यहां से जाने वाले अभ्यर्थियों की संख्या का आंकड़ा भेजा जा चुका है। उसी संख्या के हिसाब से ही यूपी रोडवेज ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया है। यहां 1,00,209 अभ्यर्थी विभिन्न जिलों से आएंगे और यहां से दूसरे जिलों में जाने वालों की संख्या 73,952 है। परीक्षा के लिए सर्वाधिक 58,012 अभ्यर्थी यहां गाजीपुर से आएंगे। वाराणसी से आने वालों की संख्या 38,663 है।
विज्ञापन

इसी तरह चित्रकूट से यहां 8534 अभ्यर्थियों को परीक्षा देने के लिए आना है। वहीं, प्रयागराज से कानपुर के लिए 38195, प्रयागराज से उन्नाव के लिए 16,286 और रायबरेली जाने वालों की संख्या 6145 है। बांदा जाने अभ्यर्थियों की संख्या 13,326 रहेगी। वहीं प्रतापगढ़ से सुल्तानपुर के लिए 9991 और प्रतापगढ़ से वाराणसी के लिए 29,130 अभ्यर्थियों को परीक्षा देने के लिए जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन अभ्यर्थियों में से कुछ ट्रेनों में तो कुछ बसों से सफर को तरजीह दे सकते हैं। इस बारे में यूपी रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी का कहना है कि आयोग से उन्हें अभ्यर्थियों की जो संख्या मिली है, उसी के अनुरूप तैयारी की जा रही है। परीक्षा के पहले और परीक्षा के दिन भीड़ के हिसाब से बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed