फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Roadways: Delhi fare will be reduced by Rs 150 after tomorrow midnight

यूपी रोडवेज: कल आधी रात के बाद 150 रुपये कम हो जाएगा दिल्ली का किराया

Fri, 15 Dec 2023 12:45 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 15 Dec 2023 12:45 PM IST
सार

यूपी रोडवेज की एसी श्रेणी की सभी बसों में दस फीसदी किराया कम हो रहा है। 16 दिसंबर 2023 से यह व्यवस्था अगले वर्ष 28 फरवरी 2024 तक लागू रहेगी।

विज्ञापन
UP Roadways: Delhi fare will be reduced by Rs 150 after tomorrow midnight
up roadways

विस्तार

यूपी रोडवेज की सभी एसी बसों का किराया शुक्रवार की रात 12 बजे के बाद दस फीसदी कम हो जाएगा। एसी जनरथ बस द्वारा प्रयागराज से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को 150 रुपये कम किराया देना होगा। इतना ही नहीं वॉल्वो से लखनऊ जाने वाले यात्रियों का किराया 62 रुपये कम हो जाएगा।

विज्ञापन


दरअसल, सर्दी के मौसम में यात्रियों की एसी बसों में कम आवाजाही को देखते हुए यूपी रोडवेज ने इस बार प्रयोग के तौर पर पिछले माह ही दस फीसदी किराया कम करने का एलान किया था। यह व्यवस्था 16 दिसंबर से प्रभावी हो जाएगी। बसों का किराया कम करने की वजह यात्रियों को एसी बसों के प्रति आकर्षित करना है, ताकि सर्दी के मौसम में एसी बसें खाली न चलें।
विज्ञापन


बसों का नया किराया शुक्रवार की रात 12 बजे के बाद प्रभावी हो जाएगा। 16 दिसंबर से प्रयागराज से लखनऊ को जाने वाली एसी वॉल्वो का किराया 670 की जगह 608 रुपये रहेगा। इसी तरह एसी जनरथ बस टू बाई टू का किराया 460 की जगह 416 और एसी जनरथ बस थ्री बाई टू का किराया 395 की जगह 357 रुपये लिया जाएगा। प्रयागराज से एसी जनरथ टू बाई टू में 459 की जगह 415 और जनरथ थ्री बाई टू में 392 की जगह 355 रुपये किराया यात्रियों को देना होगा। इसी तरह झांसी के किराये में 97 रुपये की राहत यात्रियों को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज आधी रात के बाद से एसी बसों में लागू होने वाला किराया
मार्ग का नाम किराया
 
प्रयागराज-रायबरेली टू बाई टू 249
प्रयागराज-रायबरेली थ्री बाई टू 213
प्रयागराज-लखनऊ टू बाई टू 416
प्रयागराज-लखनऊ थ्री बाई टू  357
प्रयागराज-गोरखपुर वाया आजमगढ़ टू बाई टू 550
प्रयागराज-गोरखपुर वाया आजमगढ़ थ्री बाई टू 467
प्रयागराज-प्रतापगढ़ टू बाई टू 128
प्रयागराज-प्रतापगढ़ थ्री बाई टू 110
प्रयागराज-सुल्तानपुर टू बाई टू 216
प्रयागराज-सुल्तानपुर थ्री बाई टू 185
प्रयागराज-अयोध्या धाम टू बाई टू 373
प्रयागराज-अयोध्या धाम थ्री बाई टू 318
प्रयागराज-बस्ती टू बाई टू 512
प्रयागराज-बस्ती थ्री बाई टू 438
प्रयागराज-वाराणसी टू बाई टू 263
प्रयागराज-वाराणसी थ्री बाई टू 227
प्रयागराज-कानपुर टू बाई टू 415
प्रयागराज-कानपुर थ्री बाई टू 355
प्रयागराज- दिल्ली टू बाई टू 1396
प्रयागराज-दिल्ली थ्री बाई टू 1198
प्रयागराज-झांसी टू बाई टू 903
प्रयागराज-झांसी थ्री बाई टू 775

(टू बाई टू : बस में दोनों तरफ दो-दो सीटें)
(थ्री बाई टू : बस में एक तरफ तीन और दूसरी तरफ दो सीटें)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed