फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Power Corporation should prepare cadre-seniority list, instructions to prepare general planning policy

High Court : यूपी पावर कॉरपोरेशन तैयार करे कैडर-वरिष्ठता सूची, सामान्य नियोजन नीति तैयार करने का निर्देश

Fri, 30 Aug 2024 12:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 30 Aug 2024 12:05 PM IST
सार

कोर्ट ने कहा डिस्कॉम आधारित कैडर व वरिष्ठता सूची जल्द तैयार करे। कोर्ट ने पूर्वाचल विद्युत वितरण निगम के कर्मचारियों का एक डिवीजन से दूसरे डिवीजन, एक जोन से दूसरे जोन व एक सर्किल से दूसरे सर्किल में स्थानांतरण करने के आदेश में हस्तक्षेप करने से इन्कार करते हुए यह निर्देश दिया।

विज्ञापन
UP Power Corporation should prepare cadre-seniority list, instructions to prepare general planning policy
power - फोटो : एएनआई

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पावर कॉरपोरेशन से विद्युत वितरण कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए एक सामान्य नियोजन नीति तैयार करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा डिस्कॉम आधारित कैडर व वरिष्ठता सूची जल्द तैयार करे। कोर्ट ने पूर्वाचल विद्युत वितरण निगम के कर्मचारियों का एक डिवीजन से दूसरे डिवीजन, एक जोन से दूसरे जोन व एक सर्किल से दूसरे सर्किल में स्थानांतरण करने के आदेश में हस्तक्षेप करने से इन्कार करते हुए यह निर्देश दिया।

विज्ञापन


हाईकोर्ट ने यह आदेश अनुपम श्रीवास्तव व अन्य की याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए दिया। कोर्ट ने कहा कि स्थानांतरित किए गए ज्यादातर कर्मचारी रिलीव हो चुके हैं। ऐसे में यह सोचना कि दूसरे जोन या सर्किल में जाकर उनकी वरिष्ठता कम हो जाएगी, सही नहीं है। जिन कर्मचारियों को अपनी वरिष्ठता आदि को लेकर शिकायत है वह सक्षम प्राधिकारी को प्रत्यावेदन दें। सक्षम अधिकारी दो सप्ताह के भीतर प्रत्यावेदन का निस्तारण करेगा।
विज्ञापन


याची के वरिष्ठ अधिवक्ता अनूप त्रिवेदी की दलील दलील दी कि पूर्वाचल विद्युत वितरण निगम का मुख्यालय वाराणसी में है। निगम ने 28 जून 2024 को स्थानांतरण आदेश जारी कर कई कर्मचारियों का विभिन्न जिलों में स्थित दूसरे जोन में स्थानांतरण कर दिया है। इसमें प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, कौशाम्बी आदि जिले शामिल हैं। स्थानांतरण से कई कर्मचारी जो अपने जोन में वरिष्ठ थे दूसरे जोन में अपने ही कैडर के दूसरी कर्मचारियों से कनिष्ठ हो जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed