फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP police through drone troublemakers Dbochegi

यूपी पुलिस ड्रोन के जरिए दबोचेगी उपद्रवियों को

Wed, 17 Dec 2014 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Wed, 17 Dec 2014 11:52 PM IST
विज्ञापन
UP police through drone troublemakers Dbochegi
 आधुनिकीकरण की कोशिशों के तहत यूपी पुलिस को जल्द ही ड्रोन मुहैया कराए जाएंगे। ड्रोन यानी उड़ने वाले मानव रहित उपकरण। कैमरों से लैसे ये ड्रोन पुलिस के लिए उपद्रव करने वालों की पहचान कर धरपकड़ के लिए खास हथियार साबित हो सकते हैं। ड्रोन के अलावा यूपी के सभी जिलों की पुलिस को ऐसे वाहन दिए जाएंगे, जिनमें लगे कैमरों के जरिए बवाल के दौरान रिकार्डिंग की जा सकेगी।
विज्ञापन


यूपी पुलिस को समय के साथ हाईटेक और अपराधियों से मुकाबले के लिए सक्षम बनाने के लिए आधुनिकीकरण योजना चल रही है। पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद के एडीजी डॉ.सूर्यकुमार शुक्ल ने बताया कि अपराधियों से तो पुलिस हथियारों के जरिए मुकाबला करती है लेकिन उग्र भीड़ से निपटने और बाद में बवाल करने वालों की गिरफ्तारी के लिए उनकी पहचान का पुलिस के पास पुख्ता उपाय नहीं था। ऐसे में पश्चिमी देशों में उपद्रवियों की पहचान के लिए अपनाए जा रहे उपाय पर विचार किया गया। यूं तय किया गया कि यूपी के हर जिले की पुलिस को ऐसे ड्रोन (कैमरों से लैसे उड़कर कुछ दूर तक जाने वाले छोटे उपकरण) मुहैया करा दिए जाएं, जिनसे कहीं बवाल, चक्काजाम, पथराव हो तो रिकार्डिंग की जा सके। बाद में इस रिकार्डिग को देखकर बवाल में शामिल लोगों की धरपकड़ की जा सकेगी। ड्रोन के अलावा सभी जिलों की पुलिस को ऐसे फोर  व्हीलर दिए जा रहे हैं जिनमें हाइड्रोलिक प्लेटफार्म में कैमरे लगे होंगे। ये गाड़ियां भी कहीं जाम लगाए जाने या पथराव पर मौके पर जाकर रिकार्डिंग करेंगी। इस बारे में प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। जल्द ही शासन से मंजूरी मिलने पर ड्रोन खरीदकर जिलों की पुलिस को मुहैया करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed