फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP: Police arrested the person who made objectionable remarks about PM Narendra Modi

यूपी : पीएम नरेंद्र मोदी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 09 Jul 2022 11:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 09 Jul 2022 11:30 PM IST
सार

पुलिस की ओर से बताया गया कि आठ जुलाई को जिला पुलिस के ट्विटर हैंडल पर एक शिकायत मिली। इसमें बताया गया कि पवन सरोज नाम का युवक फेसबुक पर पीएम की एडिटेड फोटो लगाकर अभद्र कमेंट कर रहा है।

विज्ञापन
UP: Police arrested the person who made objectionable remarks about PM Narendra Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी मिलते ही सरायममरेज पुलिस ने आरोपी पवन सरोज को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसे जेल भी भेज दिया। 

विज्ञापन



पुलिस की ओर से बताया गया कि आठ जुलाई को जिला पुलिस के ट्विटर हैंडल पर एक शिकायत मिली। इसमें बताया गया कि पवन सरोज नाम का युवक फेसबुक पर पीएम की एडिटेड फोटो लगाकर अभद्र कमेंट कर रहा है। सोशल मीडिया सेल की ओर से जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि आरोपी सरायममरेज के नेदुला गांव का रहने वाला है। जिसके बाद चौकी प्रभारी जंघई सुधीर कुमार पांडेय की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन

तहरीर में बताया गया कि राष्ट्रवादी सुमित के  नाम से बने ट्विटर अकाउंट से यह शिकायत की गई कि आरोपी पीएम के बारे में अभद्र टिप्पणी करने के साथ ही गलत बातें फैला रहा है। ऐसा करके वह धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश कर रहा है। प्रभारी निरीक्षक तरुणेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में पता चला कि पढ़ाई करने के बाद वह घर पर ही रहता है। जब उससे फेसबुक पोस्ट करने की वजह पूछी गई तो उसने कोई वजह नहीं बताई। 

चर्चा में चौकी प्रभारी, ट्विटर व वेबसाइट में नहीं जानते अंतर 
इस प्रकरण में दी गई तहरीर को लेकर चौकी प्र्रभारी चर्चा में हैं। दरअसल तहरीर को देखकर यह कहा जा रहा है कि वह सोशल मीडिया और वेबसाइट में अंतर नहीं जानते। दरअसल इस मामले की शिकायत प्रयागराज पुलिस के साथ ही यपूी पुलिस के ट्विटर हैंडल पर की गई। लेकिन चौकी प्रभारी की ओर से जो तहरीर दी गई है, उसमें लिखा गया है कि मामले की शिकायत यूपी पुलिस की वेबसाइट पर की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed