फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP PCS 2026: UPPSC releases notification for UP PCS; online applications begin.

UP PCS 2026 : पीसीएस के 500 पदाें पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, दो पालियों में होगी प्रारंभिक परीक्षा

Thu, 25 Jun 2026 07:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 25 Jun 2026 07:37 PM IST
सार

UPPCS 2026 : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने पीसीएस 2026 परीक्षा का आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और प्रारंभिक परीक्षा छह दिसंबर 2026 को आयोजित होगी।

विज्ञापन
UP PCS 2026: UPPSC releases notification for UP PCS; online applications begin.
यूपीपीएससी। UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) (सामान्य/विशेष चयन) परीक्षा-2026 के लिए बृहस्पतिवार से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। इस परीक्षा के तहत पीसीएस के 500 पदों पर भर्ती की जाएगी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने भर्ती का विस्तृत विज्ञापन जारी कर दिया है। पदों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा छह दिसंबर को प्रस्तावित है। प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम आने तक आयोग को जितने पदों का अधियाचन मिलेगा, उन्हें भर्ती में शामिल कर लिया जाएगा।

ऑनलाइन परीक्षा शुल्क बैंक में जमा करने व ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाने की अंतिम तिथि 27 जुलाई और ऑनलाइन प्रस्तुत आवेदन में सुधार/संशोधन व शुल्क समाधान की अंतिम तिथि तीन अगस्त निर्धारित की गई है। 
प्रारंभिक परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होगी। ऑनलाइन आवेदन से पहले अभ्यर्थियों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। ओटीआर नंबर प्राप्त होने पर ही आवेदन किए जा सकेंगे।

विज्ञापन

दो पालियों में 400 अंकों की होगी प्रारंभिक परीक्षा

पीसीएस-2026 की प्रारंभिक परीक्षा दो अनिवार्य प्रश्न पत्राें की होगी जिनके उत्तर पत्रक ओएमआर शीट के रूप में होंगे। प्रत्येक प्रश्न पत्र 200 अंकों के और दो-दो घंटे अवधि के होंगे। दोनों प्रश्न पत्र वस्तुनिष्ठ व बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे जिनमें क्रमश: 150 व 100 प्रश्न होंगे। प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 बजे और दूसरे प्रश्न पत्र की परीक्षा अपराह्न 2:30 से शाम 4:30 बजे तक होगी।

1500 अंकों की मुख्य परीक्षा व 100 अंकों का इंटरव्यू

प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे जो 1500 अंकों की होगी। इनमें सामान्य हिंदी व निबंध के प्रश्न पत्र 150-150 अंकों और सामान्य अध्ययन के छह प्रश्न पत्र 200-200 अंकों के होंगे। सभी प्रश्न पत्र परंपरागत प्रकार के होंगे और इन्हें हल करने की अवधि तीन घंटे की होगी। मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थी इंटरव्यू में शामिल होंगे जो 100 अंकों का होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed