फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP: Order issued for the appointment of Ajay Mishra to the post of Advocate General

UP : महाधिवक्ता पद पर अजय मिश्रा की नियुक्ति का आदेश जारी

Sun, 15 May 2022 12:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
UP: Order issued for the appointment of Ajay Mishra to the post of Advocate General
महाधिवक्ता पद पर अजय मिश्रा की नियुक्ति का आदेश जारी
विज्ञापन

लखनऊ/प्रयागराज। प्रदेश के महाधिवक्ता पद पर वरिष्ठ अधिवक्ता अजय कुमार मिश्रा की नियुक्ति का आदेश शनिवार को जारी कर दिया गया। राज्यपाल की ओर से मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने नियुक्ति का आदेश जारी किया। वहीं निवर्तमान महाधिवक्ता राघवेंद्र सिंह का त्यागपत्र स्वीकार कर लिया गया है। अजय के महाधिवक्ता बनने पर प्रयागराज के अधिवक्ताओं ने खुशी जताई है।
गौरतलब है कि 10 मई को कैबिनेट की बैठक में अजय कुमार मिश्रा को महाधिवक्ता नियुक्त किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। मिश्रा 1995 में प्रदेश के सबसे कम आयु के अपर महाधिवक्ता नियुक्त हुए थे। शनिवार को जब महाधिवक्ता के पद पर उनकी नियुक्ति का आदेश जारी हुआ तो प्रयागराज के अधिवक्ताओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। प्रयागराज अधिवक्ता परिषद की इलाहाबाद हाईकोर्ट इकाई ने एक बैठक का आयोजन हाईकोर्ट के लाइब्रेरी हॉल में किया।
विज्ञापन

बैठक में कहा गया कि नए महाधिवक्ता अनुभवी हैं। महाधिवक्ता पद पर उनकी नियुक्ति होने से अदालत में न सिर्फ सरकार का पक्ष मजबूती से रखा जा सकेगा, बल्कि उनकी कुशल प्रशासनिक क्षमताओं के कारण मुकदमों के शीघ्र निस्तारण में भी सहायता मिलेगी। बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता बीपी श्रीवास्तव, शीतल गौड़, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष अजय कुमार मिश्र, आरएन ओझा, आलोक मिश्रा, ज्योति सिंह, शरद सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, बीजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य मृत्यंजय तिवारी ने भी अजय मिश्र के महाधिवक्ता नियुक्त होने पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed