{"_id":"6451dd1ebd98f202fd0bbc26","slug":"up-nikay-chunav-2023-many-booth-including-atiq-garh-chakia-are-sensitive-plus-videography-will-during-polling-2023-05-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Nikay Chunav 2023: अतीक के गढ़ चकिया समेत 34 बूथ अतिसंवेदनशील प्लस, मतदान के दौरान होगी वीडियोग्राफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Nikay Chunav 2023: अतीक के गढ़ चकिया समेत 34 बूथ अतिसंवेदनशील प्लस, मतदान के दौरान होगी वीडियोग्राफी
Wed, 03 May 2023 09:33 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 03 May 2023 09:33 AM IST
सार
निकाय चुनाव के लिए चार मई को मतदान होना है। इसके लिए पुलिस की ओर से व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। पूर्व में हुई घटनाओं के आधार पर इस बार मतदान बूथों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। इनमें अति संवेदनशील प्लस, अति संवेदनशील और संवेदनशील शामिल हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निकाय चुनाव के लिए कुल 34 मतदान बूथों को अतिसंवेदनशील प्लस घोषित किया गया है। इनमें अतीक अहमद का गढ़ माने जाने वाले चकिया स्थित बूथ भी शामिल है। इन बूथों पर पीएसी के साथ ही आधा सेक्शन पीएसी की अतिरिक्त तैनाती की जाएगी।
निकाय चुनाव के लिए चार मई को मतदान होना है। इसके लिए पुलिस की ओर से व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। पूर्व में हुई घटनाओं के आधार पर इस बार मतदान बूथों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। इनमें अति संवेदनशील प्लस, अति संवेदनशील और संवेदनशील शामिल हैं। 34 बूथों को अति संवेदनशील और 86 बूथों को संवेदनशील घोषित किया गया है।
मतदान व शांति व्यवस्था की जिम्मेदारी 5800 जवानों पर
मतदान प्रकिया में यानी बूथों पर 3800 जवानों की तैनाती की जाएगी। इनमें 302 एसआई, 1760 दीवान-सिपाही, 2700 होमगार्ड शामिल हैं। इसके अलावा तीन कंपनी पीएसी भी तैनात की जाएगी। इसके अतिरिक्त शांति व्यवस्था कायम करने के लिए दो हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इनमें सात डीसीपी, 14 एडीसीपी, 60 इंस्पेक्टर, 380 एसआई, 1266 दीवान-सिपाही के अलावा दो कंपनी पीएसी शामिल है। इसके अलावा शांति व्यवस्था के लिए एक कंपनी बीएसएफ भी तैनात की गई है।
विज्ञापन
जनपद में 62 क्यूआरटी, तुरंत पहुंचेगी मौके पर
मतदान के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए 62 क्यूआरटी यानी क्विक रिएक्शन टीमें बनाई गई हैं। यह टीमें किसी भी अप्रिय सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेंगी। इसका प्रभारी एसआई होगा जिसके साथ चार सिपाही व एक सेक्शन पीएसी भी होगी।

इंस्पेक्टर जोनल, दरोगा होगा सेक्टर पुलिस अधिकारी
चुनाव के मद्देनजर जिले को 27 जोन और 126 सेक्टर में बांटा गया है। इनमें जोनल व सेक्टर पुलिस अधिकारी तैनात किए गए हैं। जो क्रमश: इंस्पेक्टर और दरोगा होगा। जोन व सेक्टर में होने वाली मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए उत्तरदायी होंगे।
चुनाव में 11 हजार लोगों से खतरा, पाबंद किए गए
निकाय चुनाव में इस बार 11 हजार लोगों से खतरा है। आशंका है कि यह चुनाव में गड़बड़ी फैला सकते हैं। ऐसे में इन्हें पाबंद किया गया है। इनकी कुल संख्या 11380 है। पुलिस अफसरों ने बताया कि यह वह लोग हैं जिनका आपराधिक इतिहास है। या वह पूर्व में चुनाव के दौरान अशांति फैला चुके हैं। संबंधित थाने की पुलिस की ओर से इन्हें चिह्नित कर इनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।

21 हजार से ज्यादा असलहे जमा
उधर चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के मद्देनजर असलहे जमा कराए जाने का काम भी लगभग पूर्ण हो चुका है। अब तक 21 हजार असलहे जमा करा लिए गए हैं। पुलिस अफसरों ने बताया कि जनपद में कुल 33 हजार लाइसेंसी असलहे हैं। इनमें से 10 प्रतिशत ऐसे हैं जो सुरक्षा आदि समेत आवश्यक कार्यों के लिए इस्तेमाल होते हैं। शेष ऐसे हैं जिनके धारक वर्तमान में बाहर हैं।