फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP: Know what plan BJP is preparing for the development of villages, special conversation with Deputy CM

यूपी : गांवों के विकास के लिए जानें योगी सरकार क्या तैयार कर रही है प्लान, डिप्टी सीएम केशव से खास बातचीत

Sun, 10 Apr 2022 04:12 AM IST
विनोद सिंह राहुल शर्मा, प्रयागराज
राहुल शर्मा, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 10 Apr 2022 04:12 AM IST
सार

नगर निगम में एमएलसी चुनाव में मतदान करने के बाद शनिवार को सर्किट हाउस में हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि अभी जितनी समस्याएं गांवों में हैं, उनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान होगा।

विज्ञापन
UP: Know what plan BJP is preparing for the development of villages, special conversation with Deputy CM
prayagraj : केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : prayagraj

विस्तार

ग्राम्य विकास विभाग की जिम्मेदारी मिलने पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने गांवों के विकास का खाका खींचना शुरू कर दिया है। सूबे में स्मार्ट सिटी की तर्ज पर अब स्मार्ट गांव भी बनाए जाएंगे। प्रदेश सरकार का प्रयास होगा कि सिर्फ गिने चुने गांवों को ही स्मार्ट नहीं बनाया जाए, बल्कि ज्यादा से ज्यादा गांव स्मार्ट बनें। सरकार ने इस दिशा में कार्य शुरू कर दिया है। इस बात की जानकारी डिप्टी सीएम ने यह बात अमर उजाला से हुई खास बातचीत में दी।

विज्ञापन



व्यवस्थित ग्राम सभाओं में रिंग रोड बनाने की तैयारी
नगर निगम में एमएलसी चुनाव में मतदान करने के बाद शनिवार को सर्किट हाउस में हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि अभी जितनी समस्याएं गांवों में हैं, उनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान होगा। तमाम समस्याओं के निस्तारण के लिए रोडमैप भी तैयार किया जा रहा है। अगले 50 वर्ष तक के लिए गांवों के विकास का मास्टर प्लान बनाया जाएगा।

विज्ञापन

 

 

डिप्टी सीएम के अनुसार प्रदेश की ऐसी बड़ी ग्राम सभाएं जो व्यवस्थित हैं, वहां रिंग रोड बनाई जाएगी। इसका फायदा यह होगा कि गांव में किसी भी रास्ते से लोग प्रवेश कर सकेंगे। इस संबंध में विभागीय अभियंताओं को डिजाइन बनाने के लिए कहा गया है। डिजाइन तैयार होते ही इस दिशा में कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुष्टाहार निर्माण से कुपोषण संग खत्म होगी रोजगार की समस्या
केशव ने कहा कि गांवों में शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार ने काफी व्यवस्थाएं की हैं। लेकिन रोजगार की दृष्टि से अभी बहुत कदम उठाए जाने हैं। प्रदेश में हमारी दो यूनिट ऐसी लगी हुई हैं, जिनके माध्यम से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की आय बढ़ी है।


 

 

200 और ऐसे ही प्रोजेक्ट स्थापित किए जा रहे हैं, जहां स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से पुष्टाहार का निर्माण किया जाएगा। अब पूरे प्रदेश में समूह के माध्यम से ऐसा पुष्टाहार बच्चों को मिलेगा, जिसमें बच्चों का स्वास्थ्य दुरुस्त रखने के लिए सभी पोषक तत्व हों।

दस लाख स्वयं सहायता समूहों का होगा गठन
डिप्टी सीएम के अनुसार योगी सरकार 2.0 में अभी शुरूआती तौर पर हम लोगों ने सौ दिन का जो रोडमैप बनाया है। उसमें पहले चरण में एक लाख पीएम आवास दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत प्रदेश में  5000 किमी सड़क बनाने के संकल्प की दिशा में काम शुरू कर दिया गया है। अभी पहले सौ दिन में 50 हजार स्वयं सहायता समूह तो गठित कर रहे हैं, लेकिन भारत सरकार की ओर से जो हमें लक्ष्य मिला है वह पांच लाख और समूह बनाने का है।

 

 

यूपी विधानसभा चुनाव के पूर्व  लोक कल्याण संकल्प पत्र के माध्यम से भाजपा ने प्रदेश की मातृशक्ति से पांच लाख समूह बनाने का वादा किया था, अर्थात दस लाख समूह अभी और बनेंगे। इन समूहों के माध्यम से अनेक प्रकार के रोजगार के रास्ते खोलने का कार्य प्रदेश सरकार करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed