फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP elections: With the construction of the expressway, the bulldozer came in the work of demolishing the property of the mafia - Piyush Goyal

यूपी चुनाव : पीयूष गोयल बोले - एक्सप्रेस वे बनाने के साथ माफियाओं की संपत्ति गिराने के काम में आया बुलडोजर

Wed, 23 Feb 2022 11:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 23 Feb 2022 11:16 PM IST
सार

देर शाम दारागंज में शहर उत्तरी से भाजपा प्रत्याशी हर्षवर्धन बाजपेयी एवं उसके बाद रात को मुट्टीगंज चौराहे पर शहर दक्षिण सीट से प्रत्याशी नंद गोपाल गुप्ता नंदी के समर्थन में हुई सभा में पीयूष गोयल ने कहा कि  पीएम मोदी और योगी ने प्रयागराज का प्राचीनतम नाम पुनर्स्थापित कर इसका गौरव बढ़ाने का काम किया।

विज्ञापन
UP elections: With the construction of the expressway, the bulldozer came in the work of demolishing the property of the mafia - Piyush Goyal
Prayagraj News : सभा को संबोधित करते रेल मंत्री पीयूष गोयल। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को दारागंज और मुट्टीगंज में दो चुनावी सभाओं को संबोधित किया। यहां उन्होंने सपा, कांग्रेस को घेरने के साथ ही सरकार की उपलब्धियों एवं खुद के रेलमंत्री होने के दौरान प्रयागराज को दी गई सौगातों के बारे में बताया। सीएम योगी को लेकर उन्होंने कहा कि बाबा के बुलडोजर ने  माफियाओं की अवैध संपत्ति को जमींदोज तो किया ही, साथ ही प्रदेश भर में हाइवे और एक्सप्रेस वे के निर्माण में भी सहयोग दिया। 

विज्ञापन





देर शाम दारागंज में शहर उत्तरी से भाजपा प्रत्याशी हर्षवर्धन बाजपेयी एवं उसके बाद रात को मुट्टीगंज चौराहे पर शहर दक्षिण सीट से प्रत्याशी नंद गोपाल गुप्ता नंदी के समर्थन में हुई सभा में पीयूष गोयल ने कहा कि  पीएम मोदी और योगी ने प्रयागराज का प्राचीनतम नाम पुनर्स्थापित कर इसका गौरव बढ़ाने का काम किया। यहां वर्ष 2019 में लगे भव्य कुंभ को पूरी दुनिया ने देखा। प्रयागराज ज्ञान न्याय तपस्या एवं बलिदान की धरती है।
विज्ञापन





यहां सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की सांस्कृतिक धरोहर है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब मैं रेल मंत्री था सबसे तीव्र गति से चलने वाली ट्रेन वंदे भारत का स्वागत प्रयाग वासियों ने भव्यता के साथ किया था। उसी समय प्रयागराज छिंवकी, प्रयागराज संगम , सूबेदारगंज स्टेशन बना। प्रयागराज रामबाग, प्रयागराज जंक्शन में भी यात्री सुविधाओं का इजाफा किया। यह सभी स्टेशन जिले की शोभा बढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

योगी राज में बेहतर हुई कानून व्यवस्था

योगी राज में प्रदेश की कानून व्यवस्था बेहतर हुई है। प्रदेश में निवेश बढ़ा है। अहम बात यह कि भाजपा की सरकार में राष्ट्रवाद को मजबूती मिली है। इसके अतिरिक्त कोरोना काल में जब सभी घरों में दुबके थे तो भाजपा के लोग सेवाकार्य में लगे थे। शहर उत्तरी से भाजपा के प्रत्याशी हर्षवर्धन वाजपेई ने भी लोगों को  आक्सीजन देकर जान बचाने का कार्य किया। प्रदेश की जनता ने परिवारवाद, जातिवाद, अलगाववाद की राजनीति करने वाली पार्टियों को ध्वस्त कर दिया है।




अब यूपी के लोग राष्ट्रवाद के साथ यानी के भाजपा के साथ ही खड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा 300 से ज्यादा सीट जीतने जा रही है। इस दौरान पीयूष गोयल ने नंद गोपाल गुप्ता नंदी, सिद्धार्थ नाथ सिंह एवं हषर्वधन बाजपेयी को जिताने की अपील की। इस अवसर पर मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी, अनामिका चौधरी, गणेश केसरवानी, मुरारी लाल अग्रवाल, सतीश चंद्र केसरवानी, लालू मित्तल, अमर वैश्य मुन्ना भैया, सुबोध सिंह, अशोक बाजपेयी आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed