फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Education Service Selection Commission - Selection of agency for examinations will be transparent

UP : यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग - परीक्षाओं के लिए एजेंसी का चयन होगा पारदर्शी

Tue, 06 Jan 2026 07:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 06 Jan 2026 07:31 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की मंगलवार को बैठक में परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी, तकनीकी रूप से मजबूत और समयबद्ध बनाने को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए।

विज्ञापन
UP Education Service Selection Commission - Selection of agency for examinations will be transparent
यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग, UPESSC - फोटो : X(@upesscprayagraj)

विस्तार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की मंगलवार को बैठक में परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी, तकनीकी रूप से मजबूत और समयबद्ध बनाने को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। इसके अलावा आयोग के पास उपलब्ध सभी पत्रावलियों और अभिलेखों (रिकॉर्ड) का डिजिटलीकरण कराने का निर्णय लिया गया। इससे न केवल कामकाज में पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि दस्तावेज के सुरक्षित संरक्षण और त्वरित उपलब्धता में भी सुविधा होगी। आयोग ने परीक्षा संबंधी कार्यों के लिए एजेंसियों के चयन को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से जल्द ही विज्ञप्ति जारी करने का फैसला किया है।

विज्ञापन

बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि आयोग के सामान्य कार्यों के निष्पादन के लिए एजेंसी का चयन तय समय सीमा के भीतर किया जाएगा। इसके साथ ही आयोग की आवश्यकताओं के अनुरूप वर्तमान में विभिन्न एजेंसियों के साथ किए गए समझौतों (एमओयू) का परीक्षण कराया जाएगा। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आगे चलकर किसी भी प्रकार की तकनीकी खामी या प्रक्रियागत विसंगति उत्पन्न न हो।

विज्ञापन

बैठक में यह भी तय किया गया कि आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली भर्तियों के विभिन्न चरणों के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार की जाएगी। परीक्षा नियंत्रक को निर्देश दिए गए हैं कि वह आगामी बैठक में एसओपी का प्रारूप प्रस्तुत करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसओपी के अंतिम रूप लेने के बाद ही शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की प्रस्तावित तिथियों 29 और 30 जनवरी को लेकर अंतिम निर्णय किया जाएगा। इसके अलावा आयोग ने संकेत दिए हैं कि एसओपी लागू होने के बाद ही प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) और प्रवक्ता (पीजीटी) के करीब 30 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। माना जा रहा है कि इससे भर्ती प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित, निष्पक्ष और विवाद मुक्त हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed