{"_id":"60ed2a3f8ebc3ec2025c746f","slug":"up-e-rickshaw-driver-shot-on-asking-for-fare-in-pratapgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रतापगढ़ में किराया मांगने पर ई-रिक्शा चालक को मारी गोली, गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रतापगढ़ में किराया मांगने पर ई-रिक्शा चालक को मारी गोली, गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर
Tue, 13 Jul 2021 11:23 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 13 Jul 2021 11:23 AM IST
सार
जानकारी के अनुसार, अंतू थाना इलाके के करौदी निवासी ओम प्रकाश चौहान (40) ई रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करता है। सोमवार की रात करीब 9:30 बजे वह सवारी बैठाकर मीरा भवन की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
घायल ई-रिक्शा चालक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रतापगढ़ में किराया मांगने पर एक युवक ने ई रिक्शा चालक को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल रिक्शा चालक को इलाज के लिए प्रयागराज रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद गोली मारने वाले आरोपी की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार, अंतू थाना इलाके के करौदी निवासी ओम प्रकाश चौहान (40) ई रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करता है। सोमवार की रात करीब 9:30 बजे वह सवारी बैठाकर मीरा भवन की ओर जा रहा था।
सगरा ढलान के पास एक युवक ई रिक्शा से उतरने लगा। चालक ओमप्रकाश ने 10 रुपये किराया मांगा। किराया देने के बजाय युवक ने चालाक ओमप्रकाश को गोली मार दी, जो उसके कंधे में जा घुसी। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी पैदल ही भाग निकला।
विज्ञापन
घायल रिक्शा चालक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर सीओ सिटी अभय पांडे और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन करने लगी। सीओ सिटी अजय पांडे ने बताया कि गोली मारने वाले की तलाश की जा रही है आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।