फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP crime news Prayagraj murder news man shot dead by youths

प्रयागराजः दिन दहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या

Tue, 24 Sep 2019 10:40 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: Prachi Priyam Updated Tue, 24 Sep 2019 10:40 PM IST
विज्ञापन
UP crime news Prayagraj murder news man shot dead by youths
युवक का शव - फोटो : अमर उजाला

गेदुराही नहर के पास मंगलवार को दिनदहाड़े शिवम पांडेय(20) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक पर बैठाकर साथ लाने के बाद दो हमलावरों ने पहले उससे मारपीट की और फिर एक के बाद एक तीन गोलियां उसके सीने में उतार दीं। जानकारी पर एसएसपी भी पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने दो लोगों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


घटना सुबह 10.30 बजे के करीब हुई। गेदुराही नहर के पास एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक पहुंचे। इसके बाद दो लोगों ने तीसरे से मारपीट शुरू कर दी। नहर के किनारे स्थित खेत में निराई कर रहीं महिलाओं ने बताया कि अचानक एक युवक ने असलहा निकालकर दूसरे युवक के सीने में तीन गोलियां मारीं, जिससे वह लहुलूहान होकर सड़क पर गिर गया। इसके बाद हमलावर असलहे लहराते मेजा कस्बे की तरफ भाग गए। खबर फैली तो भीड़ जुट गई। भीड़ में ही शामिल किसी व्यक्ति ने मृतक की शिनाख्त मांडा के अछोला गांव निवासी शिवम पुत्र विनोद पांडेय के रूप में की। सूचना दी गई तो बदहवास हालात में मौके पर पहुंचे परिजन शव देख बिलखने लगे।
विज्ञापन


जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि सुबह नौ बजे के करीब दिघिया गांव का गौरव मिश्रा उसे अपनी बाइक पर बैठा कर घर से ले गया था। शक जताया कि मदरा मुकुंदपुर के नीरज मिश्रा ने गौरव मिश्रा की मदद से शिवम को बुलाकर उसकी हत्या की। पुलिस ने बताया कि चाचा अनिल कुमार पांडेय की तहरीर के आधार दो लोगों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। जानकारी पर एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन



परिजन बोले, मांडा पुलिस की लापरवाही से गई शिवम की जान

मेजा। शिवम पांडेय की हत्या से आक्रोशित परिजनों ने घटनास्थल पर हंगामा भी किया। आरोप लगाया कि उसकी जान मांडा पुलिस की लापरवाही से गई। बताया कि दो दिन पहले मुख्य आरोपी नीरज गांव में एक युवती के घर में घुस गया था। जिसको जमकर पीटने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया, लेकिन कार्रवाई के बजाय उसे थाने से छोड़ दिया गया। 


परिजनोें ने बताया कि 22 सितंबर की रात अछोला गांव में मदरा गांव निवासी नीरज की ग्रामीणों ने पिटाई कर दी थी। वह एक घर में जबरन घुस गया था और तभी लोगों ने उसे पकड़ लिया। पीटने के बाद उसे मांडा पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस दौरान शिवम भी वहां मौजूद था। मृतक के चाचा ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से न लेते हुए नीरज को छोड़ दिया। जिसके बाद उसने दूसरे दिन थाने पहुंचकर शिवम के खिलाफ ही मारपीट, धमकाने के आरोप में एफआईआर दर्ज करा दी।


आरोप है कि मांडा पुलिस ने कार्रवाई की होती तो यह वारदात नहीं होती। मांडा व दिघिया पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर परिजन कुछ देर अड़े रहे। हालांकि पुलिस अफसरों के समझाने पर वे मान गए। सीओ ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच-पड़ताल कराई जाएगी। उधर मांडा एसओ प्रिंस दीक्षित का कहना है कि 22 सितंबर की रात किसी को थाने नहीं लाया गया था। मृतक के परिजन गलत आरोप लगा रहे हैं। 



घर में मचा कोहराम, मां की हालत बिगड़ी
मेजा। शिवम की हत्या के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है। वह दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई विवेक पांडेय दिव्यांग है। मां सुधा दोनों बेटों के साथ रहती है, जबकि पिता विनोद मुंबई में रहकर नौकरी करते हैं। बेटे की हत्या की सूचना पाकर गश खाकर मां सुधा जमीन पर गिर गईं। भाई भी रोता रहा। जानकारी पर वह भी घर के लिए चल दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed