फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Chief Minister Yogi Adityanath got relief from MP MLA Court in the 20 years old murder case

20 साल पुराने हत्या के मामले में योगी आदित्यनाथ को कोर्ट से मिली राहत, केस खारिज

Tue, 16 Jul 2019 08:07 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Tue, 16 Jul 2019 08:07 PM IST
विज्ञापन
UP Chief Minister Yogi Adityanath got relief from MP MLA Court in the 20 years old murder case
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मंगलवार को एमपी एमएलए कोर्ट से बड़ी राहत मिली। पुलिस कांस्टेबल सत्यप्रकाश यादव की हत्या का केस खारिज कर दिया गया है। सत्यप्रकाश की 1999 में महाराजगंज में हत्या हुई थी।

विज्ञापन


20 साल पुराने इस मामले में योगी आदित्यनाथ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। सीबीसीआईडी ने इस मामले में फाइनल रिपोर्ट पहले ही दे दी थी, फाइनल रिपोर्ट को पिछले साल सीजेएम कोर्ट ने भी सही माना था। उसके बाद सीजेएम के आदेश को प्रयागराज की स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट में चुनौती दी गई थी। स्पेशल कोर्ट ने भी सीजेएम के आदेश को सही मानते हुए पिटीशन को खारिज कर दिया।
विज्ञापन


इस आदेश के बाद सीएम योगी के खिलाफ हत्या का मुकदमा नहीं चलेगा।  

बता दें कि महाराजगंज के सपा नेता तलत अजीज ने सीएम योगी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इसके बाद सीएम योगी ने भी तलत अजीज व अन्य के खिलाफ क्रास एफआईआर दर्ज कराई थी।दोनों ही मामलों में दाखिल पिटीशन मंगलवार को कोर्ट ने खारिज कर दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed