फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP By Election: SP declared candidates for by-election, Mustafa Siddiqui will contest from Phulpur.

UP By Election : सपा ने उप चुनाव के लिए घोषित किए प्रत्याशी, फूलपुर से मुज्तबा सिद्दीकी लड़ेंगे चुनाव

Wed, 09 Oct 2024 04:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 09 Oct 2024 04:20 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी ने फूलपुर विधानसभा उप चुनाव के लिए मुज्तबा सिद्दीकी पर दांव लगाया है। सपा से टिकट के लिए दर्जन भर से अधिक नेता दावेदारी कर रहे थे, लेकिन पार्टी ने मुस्लिम नेता को अपना उम्मीदवार बनाया है। फूलपुर विधानसभा सीट भाजपा विधायक प्रवीण पटेल के सांसद बनने के बाद रिक्त हुई है। 

विज्ञापन
UP By Election: SP declared candidates for by-election, Mustafa Siddiqui will contest from Phulpur.
मुज्तबा सिद्दीकी, सपा प्रत्याशी, फूलपुर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

समाजवादी पार्टी ने बुधवार दोपहर फूलपुर विधानसभा के उपचुनाव के लिए जारी की गई सूची में मुज्तबा सिद्दीकी को लगातार दूसरी बार अपना प्रत्याशी बनाया है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भी मुज्तबा को पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया था। तब मुज्तबा ने वर्तमान सांसद एवं विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी रहे प्रवीण पटेल को कड़ी टक्कर दी थी। उस चुनाव में वह मामूली अंतर से हारे थे।

विज्ञापन


मुज्तबा सिद्दीकी 2017 के विधानसभा चुनाव में मोदी लहर के बावजूद बसपा के टिकट पर जीते थे। बाद में बसपा से मोहभंग होने लगा और कयास लगाए जाने लगे कि वह सपा या भाजपा में शामिल होंगे। हालांकि बाद में वह सपा में शामिल हुए। बाद में बसपा ने उन्हें निलंबित भी कर दिया था। उन्होंने विधायक हाकिमचंद बिंद के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।
विज्ञापन


उधर, सपा द्वारा फूलपुर से मुस्लिम प्रत्याशी खड़ा कर दिए जाने के बाद अब चर्चा इस बात की है कि भाजपा इस सीट से किसी कुर्मी बिरादरी के नेता को टिकट दे सकती है। इस सीट से भाजपा से टिकट के दावेदारों के नाम सामने आए हैं। इसमें पूर्व विधायक दीपक पटेल, विक्रमाजीत सिंह पटेल, कविता पटेल, गोल्डी पटेल आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed