फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP By Election: Elephant's clever move can spoil the political equation of BJP and SP

UP By Election : भाजपा व सपा के सियासी समीकरण बिगाड़ सकती है हाथी की मस्त चाल, दोनों दलों ने झोंकी ताकत

Sun, 10 Nov 2024 04:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 10 Nov 2024 04:32 PM IST
सार

जातीय समीकरण पर नजर डालें तो विधानसभा क्षेत्र में एससी वोटर सबसे अधिक हैं, जो बसपा का कैडर वोट माना जाता है, लेकिन इस पर भाजपा और सपा दोनों की नजर हैं। इन्हें लुभाने के लिए दोनों ही दल एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं।

विज्ञापन
UP By Election: Elephant's clever move can spoil the political equation of BJP and SP
सपा, भाजपा और बसपा का झंडा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

फूलपुर विस उपचुनाव में बाजी किसके हाथ लगेगी यह तो 23 नवंबर को ही पता चलेगा, लेकिन हाथी की मतवाली चाल भाजपा और सपा के सियासी समीकरण बिगाड़ सकती है। फिलहाल दोनों दलों ने इस सीट पर ताकत झोंक दी है। हनुमानगंज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को जनसभा की, जबकि 14 नवंबर को अखिलेश यादव पलटवार करते नजर आएंगे।

विज्ञापन


जातीय समीकरण पर नजर डालें तो विधानसभा क्षेत्र में एससी वोटर सबसे अधिक हैं, जो बसपा का कैडर वोट माना जाता है, लेकिन इस पर भाजपा और सपा दोनों की नजर हैं। इन्हें लुभाने के लिए दोनों ही दल एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव पर नजर डालें तो 103557 (42.3 प्रतिशत) वोट लेकर भाजपा के प्रवीण पटेल ने जीत दर्ज की थी, जबकि दूसरे नंबर पर सपा के मो. मुज्तफा सिद्दकी को 100825 (41.2 प्रतिशत) मत हासिल हुए थे।
विज्ञापन


तीसरे नंबर पर बसपा प्रत्याशी रामताैलन यादव को 33036 (13.5 प्रतिशत) ही वोट मिले थे। इसके अलावा कांग्रेस प्रत्याशी को 1600 मत मिले, जबकि अन्य 11 उम्मीदवार एक हजार का आंकड़ा भी नहीं छू सके थे। विधानसभा के बाद हुए संसदीय चुनाव में भले ही भाजपा के प्रवीण पटेल फिर विजयी हुए, लेकिन फूलपुर विधानसभा में प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। यही कारण है कि सपा इस बार सपा फूलपुर उपचुनाव को लेकर उत्साहित है पर यह भी सच है कि संसदीय चुनाव से विधानसभा की तुलना नहीं की जा सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

दोनों दलों को सता रहा भितरघात का खतरा

एक ओर जहां भाजपा और सपा ने फूलपुर विस उपचुनाव में एड़ी चोटी का जोर लगा रखा है। वहीं दूसरी ओर दोनों ही दलों के प्रत्याशियों को भितरघात का खतरा सता रहा है। ऐसे में जो पार्टी भितरघात को रोकने में कामयाब होगी, बाजी उसके हाथ लग सकती है।

फूलपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या

  • कुल मतदाता- 4,15152
  • पुरुष मतदाता - 2,26948
  • महिला मतदाता -188144
  • थर्ड जेंडर - 60
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed