फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Borad result

प्रयागराज : स्कूलों में डिजिटल अंकपत्र प्रमाणपत्र का वितरण शुरू

Fri, 03 Jul 2020 06:45 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Fri, 03 Jul 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
UP Borad result
The Dell Latitude D620 notebook is displayed during a press preview of Dell's next generation mobile platforms, Tuesday, March 28, 2006, in New York. (AP Photo/Diane Bondareff) - फोटो : AP
कोरोना संक्रमण को देखते हुए यूपी बोर्ड की ओर से पहली बार छात्र-छात्राओं को बोर्ड सचिव के डिजिटल हस्ताक्षर वाले अंकपत्र-प्रमाणपत्र दिए जा रहे हैं। डिजिटल प्रमाणपत्र स्कूल के प्रधानाचार्य यूपी बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड करके और उस पर अपने हस्ताक्षर करके छात्रों को वितरित कर रहे हैं। बुधवार को यूपी बोर्ड की ओर से प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों के माध्यम से अंकपत्र-प्रमाण पत्र उनकी वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए थे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को केपी इंटर कॉलेज, बीबीएस इंटर कॉलेज शिवकुटी सहित दूसरे कई अन्य विद्यालयों में अंकपत्र-प्रमाणपत्रों को वितरण प्रधानाचार्यों ने किया। केपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. योगेंद्र सिंह ने यूपी बोर्ड से छात्रों के टेबुलेशन शीट भी वेबसाइट पर अपलोड करने की मांग की है, जिससे छात्रों के अंकों का सत्यापन किया जा सके। शहर के ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य युगल किशोर मिश्र ने बताया कि एक साथ पूरे प्रदेश में अंकपत्र प्रमाणपत्र डाउनलोड करने से वेबसाइट धीमे चलने पहले दिन अंकपत्र-प्रमाणपत्र डाउनलोड नहीं हो सके। बीबीएस इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या रजनी शर्मा ने बताया कि उनके विद्यालय में कुछ बच्चों के प्रमाणपत्र डाउनलोड करके उन्हें वितरित किया गया। 
विज्ञापन


प्रवेश सहित हर जगह कर सकेंगे उपयोग
यूपी बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ल का कहना है कि कोरोना संक्रमण के दौरान अंकपत्र-प्रमाणपत्र छपवाने में परेशानी के चलते बोर्ड ने छात्रों के हित में डिजिटल प्रमाणपत्र जारी करने का फैसला किया था। बोर्ड सचिव के डिजिटल हस्ताक्षर वाले अंकपत्र-प्रमाणपत्र को वेबसाइट से डाउनलोड करने के बाद प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर से छात्रों को दिए जा रहे हैं। यह अंकपत्र-प्रमाणपत्र किसी भी संस्थान में प्रवेश में मूल प्रमाणपत्र जैसे वैध माना जाएगा। उन्होंने बताया कि कोरोना की स्थिति में नियंत्रण के बाद बोर्ड मूल अंकपत्र-प्रमाण पत्र छपवा कर स्कूलों के माध्यम से छात्रों को भेजेगा। कोरोना संक्रमण के चलते अभी हर क्षेत्र में सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed