फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board students will study English in an interesting and exciting way

Prayagraj News: यूपी बोर्ड के विद्यार्थी रोचक और दिलचस्प तरीके से पढ़ेंगे अंग्रेजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
UP Board students will study English in an interesting and exciting way
प्रयागराज के आंग्ल भाषा शिक्षण केंद्र ने शिक्षण अंग्रेजी भाषा शिक्षण के लिए कक्षा नौ से 12 तक के लिए चार टीचर्स गाइड बनाई हैं। इनकी मदद से शिक्षक अंग्रेजी भाषा के विभिन्न हिस्सों को सुगमता, नवीनता व दिलचस्पी के साथ विद्यार्थियों को पढ़ा सकेंगे।
विज्ञापन

माध्यमिक स्तर पर अंग्रेजी विषय के शिक्षण में आ रहीं समस्याओं व शिक्षकों ने मांग उठाई थी। महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा, माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव व आंग्ल भाषा शिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉ. स्कंद शुक्ला के दिशानिर्देशन में इनका निर्माण किया गया है। यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की पढ़ाई के लिए एनसीईआरटी की किताबों को शामिल किया है। ये अभी तक पढ़ाई जा रहीं किताबों से एकदम अलग हैं।
विज्ञापन

गाइड के लेखन समूह में असिस्टेंट प्रोफेसर, केंद्रीय विद्यालयों के शिक्षक, ईएलटीआई प्रयागराज और डायट रामपुर व मुरादाबाद में कार्यरत प्रवक्ता शामिल रहे। गाइड के प्रति शिक्षकों की समक्ष को विकसित करने के उद्देश्य से प्रदेश के प्रत्येक जनपद के अंग्रेजी भाषा के तीन-तीन सहायक अध्यापकों व प्रवक्ताओं के लिए आंग्ल भाषा शिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण भी संचालित किया जा रहा है। लेखन समूह में शामिल डायट रामपुर के प्रवक्ता शावेज लतीफ ने इसे अपने 16 वर्ष के शैक्षिक कॅरिअर की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed