फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board result: UP Board result to be declared on June 18

UP Board result 2022 : 18 जून को घोषित होगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट

Fri, 17 Jun 2022 08:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 17 Jun 2022 08:05 PM IST
सार

माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड ने 2022 की परीक्षा परिणाम की तिथि घोषित कर दी है।

विज्ञापन
UP Board result: UP Board result to be declared on June 18
यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड 2022 हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परिणाम शनिवार को जारी करेगा। परिणाम परिषद मुख्यालय में दोपहर दो बजे हाईस्कूल और चार बजे इंटर का घोषित होगा। परीक्षार्थी अपना परिणाम माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट  -upmsp.edu.in व  upresults.nic.in पर देख सकते हैं। 

विज्ञापन



माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 24 मार्च से 13 अप्रैल के बीच संपन्न हुई। इस साल पहली बार लिखित के बाद प्रयोगात्मक परीक्षा 23 अप्रैल से चार मई के बीच संपन्न कराई गई। इसके बाद सात मई तक उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य चला। गौरतलब है कि हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 5192689 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 4775749 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 416940 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) सत्र 2022 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परिणाम 18 जून को जारी होगा। इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा विधानसभा चुनाव के बाद 24 मार्च से 13 अप्रैल के बीच संपन्न हुई थी। इसमें कुल 51,92,689 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें हाईस्कूल के परीक्षार्थियों की संख्या 27,81,654 और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की संख्या 24,11,035 थी। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट को मिलाकर कुल 47,75,749 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इसमें हाईस्कूल के 25,25,007 एवं इंटरमीडिएट के 22,50,742 परीक्षार्थी हैं।

परीक्षा से जुड़े प्रमुख तथ्य 

  • हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 5192689 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 
  • दसवीं और बारहवीं में कुल 4775749 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी 
  • लगभग 416940 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। 
  • हाईस्कूल में कुल 2781654 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 2525007 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 256647 अनुपस्थित रहे। 
  • इंटरमीडिएट में कुल 2411035 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 2250742 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 160293 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
  • बोर्ड परीक्षा-2022 में अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए कुल 148 परीक्षार्थी पकड़े गये।
  • बोर्ड परीक्षा के दौरान प्रदेश दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते कुल 45 छद्म परीक्षार्थी पकड़े गए। 
  • परीक्षा के दौरान 02 अनुचित साधन प्रयोग में, 01 प्रधानाचार्य, 01 केन्द्र व्यवस्थापक व 04 अन्य में से अब तक कुल 40 के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed