UP Board Result : यूपी बोर्ड में टॉपर्स की बाढ़, हाईस्कूल में 1367, इंटर में 1049 छात्र टॉप 10 में शामिल
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के परिणामों में इस वर्ष कई रिकॉर्ड टूट गए। हाईस्कूल में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 90.42 रहा, जबकि इंटरमीडिएट में 80.38 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल घोषित किए गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के परिणामों में इस वर्ष कई रिकॉर्ड टूट गए। हाईस्कूल में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 90.42 रहा, जबकि इंटरमीडिएट में 80.38 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल घोषित किए गए। हाईस्कूल में 11,72,862 छात्र और 11,79,319 छात्राएं पास हुईं। वहीं इंटरमीडिएट में 9,82,610 छात्र और 10,15,707 छात्राओं ने सफलता हासिल की। इस वर्ष सबसे चौंकाने वाला आंकड़ा टॉप-10 सूची का रहा। हाईस्कूल में 1367 छात्रों ने टॉप-10 में स्थान बनाकर नया रिकॉर्ड कायम किया, जबकि इंटरमीडिएट में 1049 छात्र टॉप-10 में शामिल हुए। इतनी बड़ी संख्या पहले कभी देखने को नहीं मिली।
तुलना करें तो वर्ष 2024 में दोनों कक्षाओं को मिलाकर टॉप-10 में कुल 567 छात्र थे, जबकि 2025 में यह संख्या घटकर महज 85 रह गई थी। इस बार अचानक हुई बढ़ोतरी ने सभी को चौंका दिया है। हाईस्कूल में 2024 में टॉप-10 में 159 छात्र थे, जो 2025 में घटकर 55 रह गए थे, लेकिन 2026 में यह संख्या बढ़कर 1367 हो गई। इसी तरह इंटरमीडिएट में 2024 में 408, 2025 में 30 और इस वर्ष 1049 छात्र टॉप-10 में शामिल हुए।
इस परिणाम ने न सिर्फ छात्रों की मेहनत को नई पहचान दी है, बल्कि बोर्ड परीक्षा प्रणाली में सुधार की दिशा में भी एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। - भगवती सिंह, सचिव
10 वीं के छात्रों का आंकड़ा
रैंक वर्ष 2024 में संख्या - वर्ष 2025 में संख्या - वर्ष 2026 में छात्रों की संख्या
प्रथम 1 1 2
द्वितीय 1 2 1
तृतीय 4 3 3
चतुर्थ 5 6 6
पांचवां 6 1 6छठवां 7 7 16
सातवां 22 7 10
आठवा 30 11 18
नौवां 38 6 20दसवां 45 11 33
इंटरमीडिएट के छात्रों का टॉप टेन का आंकड़ा
रैंक वर्ष 2024 में संख्या -वर्ष 2025 में संख्या - वर्ष 2026 में छात्रों की संख्या
प्रथम 1 1 1
द्वितीय 6 4 2तृतीय 5 1 2
चतुर्थ 7 1 2पांचवां 17 3 1
छठवां 18 4 4
सातवां 76 3 4आठवां 111 2 4
नौवां 71 4 1दसवां 96 7 2