UP Board Result 2022 : प्रयागराज की आस्था सिंह ने हाईस्कूल में चौथा स्थान किया हासिल
फ़ोन पर हुई बातचीत में आस्था ने बताया कि वह अपने पिता की तरह टीचर बनना चाहती हैं। अपनी इस सफलता का श्रेय वह अपने माता पिता को शिक्षक को देती हैं। बातचीत में आस्था ने बताया उन्हें उम्मीद नहीं थी कि वह प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त करेंगी।
विस्तार
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड का हाईस्कूल का रिजल्ट शनिवार को जारी कर दिया गया। प्रदेश के टॉपटेन में प्रयागराज के दो टॉपर शामिल हैं। नैनी की रहने वाली आस्था सिंह ने चौथा स्थान प्राप्त किया है। कौशाम्बी की मूल निवासी सिंह का पूरा परिवार नैनी में रहता है। पिता केशव सिंह बीपी सिंह बालिका विद्यालय में ही टीचर हैं। बड़ी बहन अमिता सिंह बीएससी फाइनल की छात्रा हैं।
फ़ोन पर हुई बातचीत में आस्था ने बताया कि वह अपने पिता की तरह टीचर बनना चाहती हैं। अपनी इस सफलता का श्रेय वह अपने माता पिता को शिक्षक को देती हैं। बातचीत में आस्था ने बताया उन्हें उम्मीद नहीं थी कि वह प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त करेंगी। कौशाम्बी के केशउवापुर थाना कोखराज निवासी हैं।
प्रयागराज की बेटी आस्था तिवारी ने प्रदेश में हासिल किया 10वां स्थान
कोरांव के अंबेडकर नगर निवासी कौशलेश चंद्र तिवारी की छोटी बेटी आस्था तिवारी ने उत्तर प्रदेश बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में प्रदेश भर में 10वां स्थान लाकर कोरांव का नाम रोशन किया है। आस्था तिवारी कोरांव स्थित सरदार पटेल इंटर कॉलेज सिकरो की छात्रा हैं। आस्था के पिताजी सूरत में रहकर काम करते हैं और माता मीना देवी गृहिणी हैं। बड़ी दो बहनों प्रतिमा और स्नेहा की शादी हो चुकी है। भाई सुधांशु तिवारी तीनों बहनों से छोटा है। आस्था ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां और गुरुजनों को दिया है।