फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board released the roll numbers of the candidates on the website before the result

यूपी बोर्ड ने रिजल्ट से पहले परीक्षार्थियों के अनुक्रमांक वेबसाइट पर जारी किए

Wed, 14 Jul 2021 10:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 14 Jul 2021 10:13 PM IST
सार

कोरोना संक्रमण के चलते यूपी बोर्ड परीक्षा नहीं हो सकी। ऐसे में बोर्ड की ओर से छात्रों को परीक्षा से पहले जारी होने वाला प्रवेश पत्र नहीं दिया गया। अब बोर्ड की ओर से अपनी वेबसाइट पर छात्रों के रोलनंबर जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
UP Board released the roll numbers of the candidates on the website before the result
उत्तर प्रदेश बोर्ड : यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कोरोना संक्रमण के चलते यूपी बोर्ड परीक्षा नहीं हो सकी। ऐसे में बोर्ड की ओर से छात्रों को परीक्षा से पहले जारी होने वाला प्रवेश पत्र नहीं दिया गया। अब बोर्ड की ओर से अपनी वेबसाइट पर छात्रों के रोलनंबर जारी किए गए हैं, छात्र यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपने रोलनंबर जान सकेंगे  इस रोल नंबर के आधार पर ही परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट  upmsp.edu.in पर रोल नंबर जानने का लिंक एक्टिवेट कर दिया है। छात्र-छात्राएं स्कूल कोड के जरिये भी रोल नंबर हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा छात्रों के पास अपने स्कूल के कॉलम में जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर हासिल करने और रिजल्ट जाने की सुविधा होगी। यूपी बोर्ड की ओर से परीक्षा नहीं कराए जाने के बाद से परीक्षार्थी एवं अभिभावक परेशान थे कि आखिर में वह बिना रोल नंबर के अपना रिजल्ट कैसे देखेंगे। अब बोर्ड ने छात्रों की समस्या हल कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed