{"_id":"60ef142faab59809be42df6d","slug":"up-board-released-the-roll-numbers-of-the-candidates-on-the-website-before-the-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड ने रिजल्ट से पहले परीक्षार्थियों के अनुक्रमांक वेबसाइट पर जारी किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड ने रिजल्ट से पहले परीक्षार्थियों के अनुक्रमांक वेबसाइट पर जारी किए
Wed, 14 Jul 2021 10:13 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 14 Jul 2021 10:13 PM IST
सार
कोरोना संक्रमण के चलते यूपी बोर्ड परीक्षा नहीं हो सकी। ऐसे में बोर्ड की ओर से छात्रों को परीक्षा से पहले जारी होने वाला प्रवेश पत्र नहीं दिया गया। अब बोर्ड की ओर से अपनी वेबसाइट पर छात्रों के रोलनंबर जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश बोर्ड : यूपी बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
कोरोना संक्रमण के चलते यूपी बोर्ड परीक्षा नहीं हो सकी। ऐसे में बोर्ड की ओर से छात्रों को परीक्षा से पहले जारी होने वाला प्रवेश पत्र नहीं दिया गया। अब बोर्ड की ओर से अपनी वेबसाइट पर छात्रों के रोलनंबर जारी किए गए हैं, छात्र यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपने रोलनंबर जान सकेंगे इस रोल नंबर के आधार पर ही परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा।
यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर रोल नंबर जानने का लिंक एक्टिवेट कर दिया है। छात्र-छात्राएं स्कूल कोड के जरिये भी रोल नंबर हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा छात्रों के पास अपने स्कूल के कॉलम में जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर हासिल करने और रिजल्ट जाने की सुविधा होगी। यूपी बोर्ड की ओर से परीक्षा नहीं कराए जाने के बाद से परीक्षार्थी एवं अभिभावक परेशान थे कि आखिर में वह बिना रोल नंबर के अपना रिजल्ट कैसे देखेंगे। अब बोर्ड ने छात्रों की समस्या हल कर दी है। ब्यूरो