फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP board released list of possible exam centers of 63 districts

यूपी बोर्ड

Tue, 12 Nov 2019 01:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
UP board released list of possible exam centers of 63 districts
यूपी बोर्ड ने 63 जिलों की संभावित परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षकों की रिपोर्ट के बाद 30 नवंबर को जारी होगी परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची
प्रयागराज। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा-2020 के लिए सोमवार की देर रात तक 63 जिलों केसंभावित परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई, अब मात्र 12 जिलों के केंद्रों की सूची जारी होना शेष है। बोर्ड की ओर से प्रतापपगढ़, प्रयागराज, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, बलिया, जौनपुर, गाजीपुर, भदोही, मिर्जापुर, सोनभद्र जिले की सूची जारी होना बाकी है। बोर्ड की ओर से रविवार को 32 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की गई थी, अब यह सूची पहुंचकर 63 पहुंच गई है। बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि मंगलवार को प्रदेश के सभी 75 जिलों के संभावित परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी जाएगी। बोर्ड की ओर से जारी संभावित परीक्षा केंद्रों की सूची के बाद प्रदेश स्तर पर नियुक्त पर्यवेक्षक परीक्षा केंद्रों का एक बार फिर से निरीक्षण करके अपनी रिपोर्ट देंगे। इस रिपोर्ट के बाद जनपद स्तर से जिला विद्यालय निरीक्षकों से 15 नवंबर तक संभावित केंद्रों की सूची के संबंध में आपत्ति के बारे में रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद बोर्ड की ओर से 30 नवंबर तक परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed