फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board: Participation of meritorious students of Prayagraj increased in top ten, 14 students included in Int

यूपी बोर्ड : प्रयागराज के मेधावियों की टॉप टेन में बढ़ी भागीदारी, इंटर में 14, हाईस्कूल में 13 छात्र शामिल

Sun, 21 Apr 2024 05:59 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 21 Apr 2024 05:59 AM IST
सार

विगत वर्षों से तुलना करें तो 2023 में इंटरमीडिएट की परीक्षा में बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज की सुबाशना ने चौथी रैंक के साथ प्रदेश की मेरिट लिस्ट में जगह बनाई थी। सुबाशना को 484 अंक हासिल हुए थे। इसी विद्यालय की फॉजिया नाज ने 483 अंकों के साथ सूची में पांचवा स्थान हासिल किया था।

विज्ञापन
UP Board: Participation of meritorious students of Prayagraj increased in top ten, 14 students included in Int
यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल प्रयागराज के मेधावियों ने एक बार फिर अभी योग्यता साबित की है। मंगलवार को घोषित दोनों परीक्षाओं के परिणाम में यहां के 27 छात्र-छात्राओं ने मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है। इनमें से 14 विद्यार्थियों ने इंटर की मेरिट में जगह बनाई है। वहीं 10वीं में 13 छात्र-छात्राओं ने टॉप टेन में जगह बनाई है। पिछले वर्ष भी इंटरमीडिएट में 14 विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान बनाया था। वहीं हाईस्कूल में सिर्फ चार को जगह मिली थी। हालांकि मेरिट लिस्ट में रैंक के हिसाब से यहां के विद्यार्थी विगत वर्षों की तुलनाों कुछ पीछे रह गए हैं।

विज्ञापन

इंटरमीडिएट की परीक्षा में एसपी इंटर कॉलेज सिकारो की श्रेया मिश्रा, विकास इंटर कॉलेज सहसों की आशिका सिंह तथा बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज भुलई का पुरवा के रिमझिम पटेल ने छठवीं रैंक के साथ प्रदेश की मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है। तीनों विद्यार्थियों को 484 अंक हासिल हुए हैं। चकदांदू के एसबीएम इंटर कॉलेज की श्वेता शुक्ला, इसी कॉलेज की स्वाति मिश्रा, नैनी के श्रीमती डी.सिंह एसएसवीएम इंटर काॅलेज की आस्था सिंह एवं बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज भुलई का पुरवा की दीपा यादव ने सातवीं रैंक हासिल की है। इन्हें 500 में 483 अंक मिले हैं।

विज्ञापन

मंगला प्रसाद इंटर कॉलेज बामपुर की आर्या नंदिनी केशरी, सोरांव के आरपीवाईएस इंटर कॉलेज की आराधना सरोज, कौंधियारा के वीवीएमआईसी की सविता तथा बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज भुलई का पुरवा की श्रेया यादव ने आठवीं रैंक की हासिल की। इन्हें 482 अंक हासिल हुए हैं। कोरांव के गोपाल विद्यालय इंटर कॉलेज के अभिनव ओझा तथा सोरांव के जगलाल जगत बहादुर पटेल इंटर कॉलेज की श्वेता यादव ने 481 अंक हासिल कर मेरिट लिस्ट में नौंवा स्थान प्राप्त किया है।

विगत वर्षों से तुलना करें तो 2023 में इंटरमीडिएट की परीक्षा में बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज की सुबाशना ने चौथी रैंक के साथ प्रदेश की मेरिट लिस्ट में जगह बनाई थी। सुबाशना को 484 अंक हासिल हुए थे। इसी विद्यालय की फॉजिया नाज ने 483 अंकों के साथ सूची में पांचवा स्थान हासिल किया था। नैनी के एसबीएम इंटर कॉलेज के अनुज सिंह एवं हंडिया के एमआरडीबी इंटर कॉलेज की नंदनी ने भी 483 अंक हासिल कर मेरिट लिस्ट में पांचवां स्थान प्राप्त किया थ। इनके 11 अन्य विद्यार्थियों ने टॉप टेन में जगह बनाई थी। वहीं 2022 की परीक्षा में अंशिका यादव ने सूबे की मेरिट लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल किया था। इसी स्कूल की आंचल यादव तथा कोरांव के एसपी इंटर कॉलेज की जीया मिश्रा ने संयुक्त रूप से चौथा स्थान हासिल किया था।

2021 में सभी छात्र प्रमोट कर दिए गए थे। ऐसे में मेरिट लिस्ट जारी नहीं हुई थीं। वहीं 2020 में जिले के प्रांजल सिंह ने सूबे की मेरिट लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल किया था। उस वर्ष प्रांजल प्रयागराज से अकेले रहे जिन्होंने टॉप टेन की सूची में जगह बनाई थी। 2019 में भी कोरांव के एसपी इंटर कॉलेज की आकांक्षा शुक्ला ने पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया था।


हाईस्कूल की मेरिट लिस्ट में भी यहां के 13 विद्यार्थियों ने मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है। ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर सिविल लाइंस के राज सिंह ने 600 में 587 अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट लिस्ट में चौथा स्थान प्राप्त किया है। इसी विद्यालय के शिवेंद्र सिंह ने 584 अंकों के साथ सातवां स्थान प्राप्त किया है। मांडा के एलबीएसटी इंटर कॉलेज की गर्विता श्रीवास्तव, कोरांव के गोपाल विद्यालय इंटर कॉलेज के सौरभ मिश्रा, ज्वाला देवी के नितिन मिश्रा तथा सोरांव के जगलाल जगत बामपुर की अनामिका सिंह ने आठवां स्थान प्राप्त किया है।

विज्ञापन

इन्होंने 583 अंक हासिल किए हैं। गोपाल विद्यालय की आकृति सिंह, बहरिया के केएनएनआईसी के सुधांशु मिश्रा तथा शंकरगढ़ के कैंब्रिज हाईस्कूल की अंशिका द्विवेदी ने नौंवीं रैंक हासिल की है। इन्हें 582 अंक मिले हैं। कोरांव के एसपी इंटर कॉलेज की आकांक्षा तिवारी, सिकंदरा के बीएलएसएस कान्वेंट इंटर कॉलेज की विदुषी, जगलाल जगत बहादुर पटेल इंटर कॉलेज की खुशी सरोज एवं इसी विद्यालय की मावनी पटेल ने 10 वां स्थान प्राप्त किया है। इन्हें 581 अंक मिले हैं।

पिछले वर्ष गीता विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नैनी के शिवम पांडेय ने 580 अंक प्रदेश की सूची में नौंवीं रैंक हासिल की थी। एसआर इंटर कॉलेज घटवा के मनीष पटेल, एलबीएसटी इंटर कॉलेज मांडा की साना एवं जेडीएसवीएम इंटर कॉलेज रसूलाबाद के विकास चतुर्वेदी 579 अंक के साथ 10वां स्थान प्राप्त किया था।

वहीं 2022 में नैनी के श्री बीपी सिंह बालिका हाईस्कूल की आस्था सिंह ने सूबे की मेरिट लिस्ट में चौथा तथा कोरांव के एसपी इंटर कॉलेज की आस्था सिंह ने 10वां स्थान हासिल किया था। इससे पहले 2020 की मेरिट लिस्ट में यहां के तीन विद्यार्थी शामिल रहे। बीबीएस इंटर कॉलेज की सृष्टि तथा एमआरडी इंटर कॉलेज दौलतपुर के नमन ने संयुक्त रूप से आठवां स्थान प्राप्त किया था। वहीं यहां की गार्गी यादव ने नौंवा स्थान हासिल किया था। 2019 में भी प्रयागराज के अक्षय कुमार ने टॉप टेन में जगह बनाई थी।

इंटर में एक फिर वाणिज्य का रिजल्ट विज्ञान से बेहतर

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट में वाणिज्य के विद्यार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत विज्ञान से इस वर्ष भी बेहतर रहा। परीक्षा में शामिल वाणिज्य के 91.43 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। वहीं विज्ञान के छात्र-छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 83.82 फीसदी है। वहीं पिछले वर्ष वाणिज्य के 88.63 तथा विज्ञान के छात्र-छात्राओं का उत्तीण प्रतिशत 76.11 रहा। 2022 की परीक्षा में भी कॉमर्स में परीक्षा देने वाले 95.86 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे तो विज्ञान का रिजल्ट 85.53 फीसदी था। मानविकी के विद्यार्थियों का 79.77 फीसदी रिजल्ट रहा। इस वर्ष कृषि भाग-2 का सबसे अधिक 93.26 फीसदी परिणाम रहा। वहीं कृषि भाग - 1 में सबसे कम मात्र 72.63 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। व्यावसायिक के 84.09 फीसदी छात्र-छात्राएं उत्तीण हुए हैं।

वर्ग            परीक्षा में शामिल विद्यार्थी             उत्तीर्ण प्रतिशत

मानविकी 826140                         79.77

विज्ञान             1513545                         83.82

वा?णिज्य 51495                         91.43

कृ?षि भाग- 1 16143                         72.63

कृ?षि भाग-2 13935                         93.26
व्यावसायिक 31572                         84.09

छात्रों में विज्ञान का क्रेज कायम
 

प्रयागराज। इंटरमीडिएट में विज्ञान विषयों का क्रेज बना हुआ है। पूरे प्रदेश में कुल 25 लाख 78 हजार सात विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 24 लाख 52 हजार 830 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। विज्ञान विषय में पंजीकृत विद्यार्थियों की संख्या 15 लाख 84 हजार 355 रही। वहीं 15 लाख 13 हजार 545 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। बोर्ड से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार मानविकी विषयों में कुल आठ लाख 76 हजार 732 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से आठ लाख 26 हजार 140 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। वाणिज्य में 47080, कृषि भाग-1 में 11725, कृषि भाग-2 में 12996 तथा व्यावसायिक में 26549 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।

इंटर में व्यक्तिगत छात्रों के केंद्रों का रिजल्ट 86.39 फीसदी

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट में कुल 952 व्यक्तिगत अग्रसारण केंद्रों पर एक लाख 35 हजार 920 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से एक लाख 17 हजार 420 विद्यार्थी सफल घोषित किए गए हैं। इस तरह से उत्तीर्ण प्रतिशत 86.39 रहा। हाईस्कूल की परीक्षा में व्यक्तिगत विद्यार्थियों के लिए 680 केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर कुल 10365 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 6985 विद्यार्थी पास हुए हैं। इस तरह से उत्तीर्ण प्रतिशत 67.39 रहा।

सहायता प्राप्त स्कूलों से बेहतर रहा निजी कॉलेजों का रिजल्ट

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से शनिवार को घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के परिणाम में निजी स्कूलों ने सहायता प्राप्त अशासकीय विद्यालयों को पीछे छोड़ दिया है। हाईस्कूल में तो निजी स्कूलों का उत्तीर्ण प्रतिशत राजकीय विद्यालयों से भी अच्छा रहा। हालांकि इंटरमीडिएट के रिजल्ट में राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा।

प्रदेश में कुल 27871 विद्यालयों में हाईस्कूल की पढ़ाई होती है। इनमें निजी स्कूलों की संख्या 20936 है। इन निजी स्कूलों के 17 लाख 54 हजार 782 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमेंं से 16 लाख चार हजार 260 विद्यार्थी सफल रहे। इस तरह से उत्तीर्ण प्रतिशत 91.42 रहा। इसके विपरीत राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 87.14 ही रहा। कुल 2427 राजकीय स्कूलों के एक लाख 67 हजार 397 विद्यार्थी बोर्ड की परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से एक लाख 45 हजार 870 विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे। वहीं सूबे के 4508 अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के आठ लाख 16 हजार 820 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से सात लाख चार हजार 911 विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे। इस तरह से उत्तीर्ण प्रतिशत 86.30 रहा।

इंटरमीडिएट में कुल 18082 विद्यालयों के 23 लाख 16 हजार 910 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिश 85.34 फीसदी रहा। कुल 892 राजकीय विद्यालयों के 91979 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 78484 छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। 4066 अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के सात लाख 42 हजार 305 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से छह लाख तीन हजार 344 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण रहे। इस तरह से उत्तीर्ण प्रतिशत 81.28 रहा। वहीं 13124 निजी कॉलेजों के 14 लाख 82 हजार 626 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 12 लाख 26 हजार 809 विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे। इस तरह से उत्तीर्ण प्रतिशत 82.75 रहा।

विद्यालयों का श्रेणीवार परिणाम

विद्यालयों की श्रेणी            उत्तीर्ण प्रतिशत             उत्तीर्ण प्रतिशत

                         (हाईस्कूल)             (इंटर)

शासकीय                         87.14             85.34

सहायता प्राप्त             86.30             81.28

निजी                         91.42             82.75

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed