{"_id":"5e9b51108ebc3e769e4889c3","slug":"up-board-office-sanitised-city-news-ald2736747157","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड मुख्यालय का कराया सेनिटाइजेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड मुख्यालय का कराया सेनिटाइजेशन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की ओर से 20 अप्रैल से प्रमुख कार्यालयों को खोलने के आदेश के बाद शनिवार को यूपी बोर्ड मुख्यालय सहित बोर्ड के प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय का सैनिटाइजेशन कराया गया। बोर्ड में सोमवार से कामकाज शुरू हो जाएगा। महीने भर से बंद पड़े कार्यालय के खुलने की सूचना के साथ हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2020 के रिजल्ट की उम्मीद जग गई है।
यूपी बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव ने बताया कि शासन के दिशानिर्देशों के अनुसार सोमवार से कार्यालय खोला जाएगा। साथ ही परिणाम की तैयारी शुरू की जाएगी। यूपी बोर्ड की ओर से कोरोना संकट शुरू होने से पहले हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा पूरी हो गई थी, निरस्त परीक्षाएं भी 12 मार्च को पूरी कर ली गईं थीं। बोर्ड की ओर से दो दिन कॉपियों का मूल्यांकन कराने के बाद कोरोना संकट बढ़ने पर मूल्यांकन स्थगित कर दिया गया था।
बोर्ड सचिव ने बताया कि शासन के दिशा निर्देशों के अनुरूप कापियों के मूल्यांकन की तैयारी की जाएगी। यूपी बोर्ड प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय के अपर सचिव शिव प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि कार्यालय खुलने से पहले शनिवार को सैनिटाइजेशन कराया गया। अब रविवार को पूरे कार्यालय की सफाई के बाद सोमवार से काम शुरू होगा।