{"_id":"60ec71da936f26334f29484e","slug":"up-board-no-more-scrutiny-examination-will-have-to-be-given-if-marks-are-less","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : अबकी स्क्रूटनी नहीं, अंक कम होने पर पर देनी होगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : अबकी स्क्रूटनी नहीं, अंक कम होने पर पर देनी होगी परीक्षा
Mon, 12 Jul 2021 10:16 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 12 Jul 2021 10:16 PM IST
सार
- हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षा नहीं होने से परीक्षार्थियों के पास स्क्रूटनी का विकल्प नहीं होगा
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश बोर्ड : यूपी बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी बोर्ड की ओर से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 का परिणाम जारी करने की तैयारी अंतिम दौर में है। कोरोना के कारण इस बार हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षा नहीं हुई, इससे परीक्षार्थियों के पास स्क्रूटनी का विकल्प नहीं होगा। बोर्ड द्वारा घोषित किए जाने वाले परिणाम से यदि परीक्षार्थी असंतुष्ट होते हैं तो उन्हें वैकल्पिक विषयों की परीक्षा देनी होगी। इसके लिए परीक्षार्थियों को परिणाम के बाद स्कूल के माध्यम से आवेदन करना होगा।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के 56 लाख परीक्षार्थियों का परिणाम 15 अथवा 16 जुलाई तक जारी कर सकता है। इस बार बोर्ड की ओर से परीक्षा परिणाम के साथ मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जाएगी। परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.up.nic.in पर जारी किया जाएगा। बोर्ड द्वारा इंटरमीडिएट का परिणाम 10वीं, 11 वीं के वार्षिक परीक्षा का परिणाम एवं 12वीं के आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर तैयार किया जा रहा है।
हाईस्कूल का रिजल्ट नौवीं की वार्षिक परीक्षा के परिणाम के आधार पर तैयार किया जा रहा है। हाईस्कूल व इंटर का परिणाम जारी करने के बाद यदि अंकों को लेकर परीक्षार्थी संतुष्ट नहीं होते हैं तो स्क्रूटनी का विकल्प नहीं होने से उन्हें वैकल्पिक विषय की परीक्षा में शामिल होने का विकल्प दिया जाएगा।
विज्ञापन
इससे पहले यूपी बोर्ड की ओर से छात्रों के पास परिणाम से असंतुष्ट होने की दशा में स्क्रूटनी का मौका रहता था। लेकिन इस वर्ष बोर्ड द्वारा परीक्षा नहीं कराए जाने के कारण परीक्षार्थियों के पास स्क्रूटनी का विकल्प नहीं होगा। ऐसे में परीक्षार्थी स्कूल में आवेदन देकर कोरोना संक्रमण की स्थिति में सुधार होने पर बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षा में शामिल होकर अंक सुधार कर सकते हैं। इस परीक्षा में मिलने वाले अंक अंतिम होंगे। ऐसे में संशोधित अंक ही अंतिम अंक माने जाएंगे।