{"_id":"623e0a8b07878f179230abe6","slug":"up-board-no-copycat-found-in-the-district-even-on-the-second-day-allahabad-news-ald329539529","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : दूसरे दिन भी जिले में नहीं मिला कोई नकलची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : दूसरे दिन भी जिले में नहीं मिला कोई नकलची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे दिन भी जिले में नहीं मिला कोई नकलची
0 अब तक 12746 विद्यार्थी छोड़ चुके हैं परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रयागराज। यूपी बोर्ड परीक्षा में परीक्षा केंद्रों पर सख्ती असर दिख रहा है। दूसरे दिन भी जिले में कोई नकल करते नहीं पकड़ा गया। जिले में अब तक 12746 विद्यार्थी परीक्षा छोड़ चुके हैं। इसमें हाईस्कूल के 6553 विद्यार्थी शामिल हैं। इंटरमीडिएट में यह आंकड़ा कुल 6193 है।
शुक्रवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल की पाली, अरबी और फारसी विषय की परीक्षा थी जबकि इंटर में संगीत गायन, वादन और नृत्य विषय की परीक्षा हुई। हाईस्कूल में इन विषयों के लिए कुल 53 विद्यार्थी पंजीकृत थे, इसमें से पांच विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इनमें चार बालक और एक बालिका शामिल है। प्रथम पाली में इंटर के विषयों में हुई परीक्षा में पंजीकृत विद्यार्थियों की संख्या 493 रही। इसमें से 473 विद्यार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। कुल 16 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इनमें छह बालक और 10 बालिकाएं शामिल हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक आरएन विश्वकर्मा ने बताया कि दूसरी पाली में हाईस्कूल की संगीत और इंटर मीडिएट की कृषि शस्य विज्ञान की परीक्षा कराई गई। हाईस्कूल में 425 विद्यार्थी पंजीकृत थे इनमें से 404 ने परीक्षा दी। 21 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इंटर मीडिएट में 936 विद्यार्थी पंजीकृत थे इनमें से 38 ने परीक्षा छोड़ दी। डीआईओएस ने दूसरी पाली में 16 विद्यालयों का निरीक्षण किया जब कि प्रथम पाली में चार केंद्रों का निरीक्षण किया था। जिले में किसी भी केंद्र पर एक भी परीक्षार्थी नकल करते हुए नहीं पकड़ा गया है।
सूबे में दूसरे दिन चार हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 में दूसरे दिन भी दोनों पालियों की परीक्षा में कुल 4 हजार 494 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सूबे में कुल पांच नकलची पकड़े गए। इसमें चार बालक हाईस्कूल की परीक्षा के दौरान और एक बालिका इंटरमीडिएट की परीक्षा में नकल करते हुए पकड़ी गई। मथुरा में दूसरे की जगह पर परीक्षा देने पहुंचे दो लोगों को पकड़ा गया है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन हिंदी विषय की परीक्षा में चार लाख से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी थी। प्रथम पाली में कुल 8275 अभ्यर्थी पंजीकृत रहे। इनमें से 514 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में 79, 615 परीक्षार्थी थे। इनमें से 3980 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।