फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Up Board News: UP board helpline to solve career problems

Up Board News: कैरियर की समस्याओं के समाधान के लिए यूपी बोर्ड की हेल्पलाइन

Tue, 01 Sep 2020 07:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 01 Sep 2020 07:34 PM IST
विज्ञापन
Up Board News: UP board helpline to solve career problems
यूपी बोर्ड। - फोटो : amar ujala
यूपी बोर्ड के सचिव की ओर से नौवीं, दसवीं और ग्यारहवीं-बारहवीं के विद्यार्थियों को कैरियर से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए हेल्पलाइन, टोल फ्री नंबर शुरू किया गया है। बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ल की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि विद्यार्थियों के लिए शुरू किया गया हेल्पलाइन-टोल फ्री नंबर दो सितंबर से काम करने लगेगा।
विज्ञापन


छात्र-छात्राएं सोमवार से शुक्रवार तक तय समय 11 से एक बजे और दो से चार बजे के बीच हेल्पलाइन पर अपनी समस्याओं का समाधान कर सकेंगे।  हेल्पलाइन 1800-180-5310 और 1800-180-5312 पर संपर्क करके छात्र-छात्राएं अपनी कैरियर से जुड़ी समस्याओं का समाधान कर सकेंगे। बोर्ड सचिव ने कहा कि यह हेल्पलाइन यूपी बोर्ड के नौवीं से बारहवीं तक के बच्चों के लिए शुरू की गई है, दूसरे बोर्ड के विद्यार्थी भी यदि सुझाव मांगेंगे तो उन्हें भी हमारे विशेषज्ञ सलाह देंगे।
विज्ञापन


बोर्ड सचिव ने बताया कि हेल्पलाइन पर यूपी बोर्ड मुख्यालय में तैनात शोध सहायक, साहित्यिक सहायक को मीटिंग हाल में बैठकर छात्र-छात्राओं की कैरियर काउंसलिंग के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सोमवार को पहली एवं दूसरी पाली में प्रीति साहू-सरोज यादव, मंगलवार को पहली एवं दूसरी पाली में जूही श्रीवास्तव-बिंदू यादव, बुधवार को पहली एवं दूसरी पाली में इंदू यादव-संगीता यादव, बृहस्पतिवार को पहली एवं दूसरी पाली में वैशाली तिवारी-बबली पासी, शुक्रवार को पहली एवं दूसरी पाली में गेती आब्दी-सुनीता उपाध्याय विद्यार्थियों को कैरियर से जुड़े परामर्श देंगी। कविता कश्यप एवं सुधा चौरसिया को आरक्षित रखा गया है, यह किसी की अनुपस्थिति की स्थिति में छात्रों को परामर्श देंगी।


उन्होंने कहा कि शोध सहायिका एवं साहित्यिक सहायक परामर्श के अतिरिक्त अपना नियमित कार्य करेंगी। पूरी व्यवस्था की निगरानी के लिए अपर सचिव पाठ्य पुस्तक को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed