फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board: Improvement and compartment examination of UP Board tomorrow

UP Board : यूपी बोर्ड की इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा कल, हाईस्कूल व इंटर के 44,362 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Thu, 18 Jul 2024 07:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 18 Jul 2024 07:15 PM IST
सार

इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। संबंधित विद्यालय की लाॅग इन पर विद्यार्थियों का प्रवेश भेजा गया है। विद्यार्थी अपने स्कूल से संपर्क करके इसे प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
UP Board: Improvement and compartment examination of UP Board tomorrow
यूपी बोर्ड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल, इंटर की इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा 20 जुलाई को होगी। इसके लिए प्रदेश के सभी जिलों में 93 केंद्र बनाए गए हैं। अधिकतर केंद्र जिला मुख्यालयों के जीआईसी में बनाए गए हैं। दो पाली में होने वाली इस परीक्षा में 44,362 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

विज्ञापन

इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। संबंधित विद्यालय की लाॅग इन पर विद्यार्थियों का प्रवेश भेजा गया है। विद्यार्थी अपने स्कूल से संपर्क करके इसे प्राप्त कर सकते हैं। केंद्रों का निर्धारण पिछले दिनों डीआईओएस के नेतृत्व में कर दिया गया था। ज्यादातर केंद्र राजकीय इंटर कॉलेजों में बने हैं। जहां पर जीआईसी नहीं है, वहां पर एडेड विद्यालयों में यह परीक्षा कराई जाएगी। इसकी निगरानी सीसीटीवी से होगी।

विज्ञापन

प्रश्न पत्रों की सुरक्षा पूर्व की भांति की गई है, जिससे पेपर लीक न हो सके। सुबह की पाली में आठ से 11:15 बजे तक हाईस्कूल की परीक्षा होगी। इसमें 20,729 विद्यार्थी शामिल होंगे। वहीं, दूसरी पाली में दोपहर दो से 5:15 बजे तक इंटर के 23,633 अभ्यर्थी शामिल होंगे। बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि प्रश्न पत्रों को परीक्षा शुरू होने के 48 घंटे पहले खोला जाएगा। अभ्यर्थियों को केंद्र पर 45 मिनट पहले पहुंचने को कहा गया है। यह परीक्षा तीन घंटे की है लेकिन 15 मिनट का समय प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed