फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board: Highschool and intermediate science side ecamination completed

यूपी बोर्ड हाईस्कूल-इंटर विज्ञान वर्ग की परीक्षाएं पूरी

Sun, 01 Mar 2020 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Highschool and intermediate science side ecamination completed
UP Board: Highschool and intermediate science side ecamination completed
हाईस्कूल विज्ञान, इंटरमीडिएट जीव विज्ञान और गणित की परीक्षा में पकड़े गए 40 नकलची
विज्ञापन

प्रयागराज। यूपी बोर्ड परीक्षा में शनिवार को हाईस्कूल में विज्ञान और इंटरमीडिएट में जीव विज्ञान और गणित की परीक्षा के साथ विज्ञान वर्ग की परीक्षाएं पूरी हो गई। बोर्ड की ओर से हाईस्कूल-इंटर में मानविकी, कृषि एवं वाणिज्य वर्ग की परीक्षाएं क्रमश: तीन और छह मार्च को पूरी हो जाएंगी। हाईस्कूल में विज्ञान की परीक्षा में कूल 1504 एवं इंटरमीडिएट जीव विज्ञान एवं गणित की परीक्षा में 2920 कुल मिलाकर 4424 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। इस प्रकार अब तक प्रदेश में कुल 4.49 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। विज्ञान वर्ग की परीक्षा पूरी होने के साथ शनिवार को हाईस्कूल में 31 एवं इंटरमीडिएट में नौ परीक्षार्थियों को नकल के आरोप में पकड़ा गया। अब तक प्रदेश में कुल 359 परीक्षार्थियों को नकल के आरोप में पकड़ा गया। प्रदेश में हाईस्कूल में विज्ञान और इंटरमीडिएट में जीव विज्ञान और गणित की परीक्षा में किसी परीक्षार्थी केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई।
डीआईओएस ने पकड़ा पहला नकलची, दो केंद्र व्यवस्थापक बदले
प्रयागराज। यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू होने के दसवें दिन आखिरकार जिला विद्यालय के नेतृत्व वाले सचल दल ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में एक परीक्षार्थी को नकल करते पकड़ा। शनिवार को दो केंद्र व्यवस्थापकों को हटाने के साथ उनकी जगह दूसरे केंद्र व्यवस्थावक तैनात कर दिए गए। जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि पहली पाली में 10148 एवं दूसरी पाली में कुल 6647 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। शनिवार को हाईस्कूल में विज्ञान और इंटरमीडिएट में जीव विज्ञान और गणित की परीक्षा के साथ विज्ञान वर्ग की परीक्षा पूरी हो गई।
विज्ञापन

सीबीएसई दसवीं हिंदी के पर्चे में उलझे परीक्षार्थी
प्रयागराज। सीबीएसई की ओर से शनिवार को दसवीं में हिंदी की परीक्षा हुई। 26 फरवरी की अंग्रेजी की परीक्षा से उत्साहित छात्र-छात्राओं के लिए हिंदी का प्रश्नपत्र उलझाने वाला रहा। परीक्षा के दौरान छात्र-छात्राएं शुरू से अंत तक सवाल का जवाब लिखते रहे। हिंदी की परीक्षा के बाद बाहर निकले छात्रों प्रत्यूष, शास्वत आदि का कहना था कि सवालों के उत्तर बड़े होने से शुरू से अंत तक लगे रहे। परीक्षा के बाद अधिकांश परीक्षार्थी परेशान दिखाई पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed