{"_id":"5cc0b6ccbdec222aaf37e108","slug":"up-board-high-school-and-intermediate-result-will-be-anounced-till-30-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 अप्रैल तक आएगा यूपी बोर्ड रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 अप्रैल तक आएगा यूपी बोर्ड रिजल्ट
Thu, 25 Apr 2019 12:49 AM IST
विनोद सिंह
Prayagraj
Prayagraj
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 25 Apr 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
up board 2019
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की ओर से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 30 अप्रैल तक घोषित होगा। बोर्ड की ओर से परीक्षा परिणाम को अंतिम रूप दिया जा चुका है। शासन के सूत्रों का कहना है कि परीक्षा परिणाम लगभग तैयार है, इसे 30 अप्रैल तक हर हाल में जारी कर दिया जाएगा। यूपी बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव एवं उनकी टीम लगभग एक सप्ताह से परीक्षा परिणाम को अंतिम रूप देने के लिए दिल्ली में हैं।
विज्ञापन
इस कारण से यूपी बोर्ड के अधिकारी परिणाम कब घोषित होगा, इस बारे में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। बोर्ड के अधिकारी इस संबंध में शासन की अनुमति का इंतजार कर रहे हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा में अबकी बार हाईस्कूल में 3195603 एवं इंटरमीडिएट में 2611319 कुल मिलाकर 5806922 परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा सात फरवरी से शुरू होकर क्रमश: 14 कार्य दिवस एवं 16 कार्य दिवस में पूरी हुई। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन आठ से 24 मार्च के बीच पूरा करने के बाद एक महीने से बोर्ड के अधिकारी परीक्षा परिणाम की तैयारी में लगे हैं।
विज्ञापन