फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   up board exam allahabad

यूपी बोर्ड : फर्जी रजिस्ट्रेशन पर बाहरियों की एंट्री

Wed, 01 Feb 2017 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Wed, 01 Feb 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
up board exam allahabad
other
लाख कवायद के बावजूद यूपी बोर्ड शिक्षा माफिया पर लगाम लगाने में विफल ही रहा। पिछले वर्ष 9वीं-11वीं में फर्जी रजिस्ट्रेशन करा शिक्षा माफिया ने इस बार हजारों बाहरी छात्रों का फार्म 10वीं-12वीं की परीक्षा के लिए भरवा दिया है। प्रवेश पत्र बनाने के दौरान जब गलती पकड़ में आई तो हड़कंप मच गया। आननफानन में जांच शुरू कर दी गई है। ऐसे कई मामलों की शिकायत बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालयों से भी मिली है। सबसे ज्यादा मामले वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत जिलों से समाने आए हैं।
विज्ञापन


बोर्ड की ओर से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के फार्म भरने में ऑनलाइन खामियों का फायदा उठाकर शिक्षा माफिया ने नौवीं एवं ग्यारहवीं के छात्रों के पंजीकरण के दौरान बड़ी संख्या में बोगस पंजीकरण करवा दिए थे। इस वर्ष उनकी जगह पर ही 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए बाहरी छात्रों का फार्म भरवा दिया। इसके बदले मोटी रकम भी वसूली गई। कई मामले तो ऐसे भी मिले हैं, जिसमें एक छात्र के दो या उससे अधिक विद्यालयों से फार्म भरवाए गए हैं। यूपी बोर्ड के इलाहाबाद, वाराणसी, बरेली एवं मेरठ क्षेत्रीय कार्यालयों पर इस प्रकार की शिकायतें सामने आईं हैं। सबसे अधिक मामले वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय के गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया सहित कई जिलों में सामने आए हैं। इन जिलों में पंजाब, दिल्ली, हरियाणा के बड़ी संख्या में छात्रों का पंजीकरण करवा दिया गया है। इन जिलों मेें शिक्षा माफिया ने बाहरी छात्रों का एक से अधिक केन्द्रों से भी फार्म भरवाया है। बोर्ड ने ऐसे मामलों की जांच शुरू करा दी है। बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि इस प्रकार फर्जी आवेदन करने वालों की जांच करके उनका अभ्यर्थन निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed