फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board Exam : यूपी बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम जारी, 24 फरवरी से शुरू होकरj 12 मार्च को खत्म होगी परीक्षा

UP Board Exam : यूपी बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम जारी, 24 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च को खत्म होगी परीक्षा

Mon, 18 Nov 2024 07:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 18 Nov 2024 07:54 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होगी। पहले दिन हाई स्कूल में हिंदी और इंटरमीडिएट में सैनिक विज्ञान की परीक्षा होगी। यह परीक्षा 12 मार्च तक चलेगी। इस बार कुल 12 दिन में परीक्षा खत्म हो जाएगी।

विज्ञापन
UP Board Exam : यूपी बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम जारी, 24 फरवरी से शुरू होकरj 12 मार्च को खत्म होगी परीक्षा
यूपी बोर्ड - फोटो : amar ujala

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसकी परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च 2025 तक चलेंगी। परीक्षा 12 दिन में पूरी हो जाएगी। उसके बाद मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू होगी। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं दो पाली में होगी।

विज्ञापन


पहली पाली में सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली में दो से 5:15 बजे तक परीक्षा होगी। 24 फरवरी को पहली पाली में हाई स्कूल के हिंदी और इंटरमीडिएट के सैन्य विज्ञान की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में हाईस्कूल के हेल्थ केयर और इंटरमीडिएट हिंदी की परीक्षा होगी। 28 फरवरी को हाईस्कूल के अरबी, फारसी, पाली और संगीत गायन की और इंटरमीडिएट के गृह विज्ञान विषय की परीक्षा होगी।

विज्ञापन
Trending Videos

इसके बाद एक मार्च को हाईस्कूल गणित, ऑटोमोबाइल और वाणिज्य की परीक्षा होगी। जबकि इंटरमीडिएट में फल एवं खाद्य संरक्षण समेत कई व्यावसायिक विषयों की परीक्षाएं होंगी। तीन मार्च से छह दिन लगातार यानी आठ मार्च तक परीक्षा होगी। इस दौरान हाईस्कूल के संस्कृत, विज्ञान व कृषि, मानव विज्ञान व एनसीसी, खुदरा व्यापार व मोबाइल रिपेयरिंग, अंग्रेजी व सुरक्षा और गृह विज्ञान विषय की परीक्षा होगी।
वहीं, इंटरमीडिएट के जीव विज्ञान, गणित व चित्रकला, पाली, अरबी, फारसी, लेखाशास्त्र व अर्थशास्त्र, उर्दू, गुजराती, पंजाबी व इतिहास, संगीत गायन, वादन, नृत्य कला व भौतिक विज्ञान, कंप्यूटर व मानव विज्ञान और रसायन विज्ञान की परीक्षा होगी। 10, 11 और 12 मार्च को हाईस्कूल के क्रमशः चित्रकला, सामाजिक विज्ञान और क्षेत्रीय भाषाओं की परीक्षा होगी। इस दौरान इंटरमीडिएट के भूगोल, संस्कृत और आखिरी दिन अंग्रेजी की परीक्षा होगी। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

विज्ञापन

पिछले वर्ष जैसा फिर रिकॉर्ड बनाने की तैयारी
पिछले वर्ष भी बोर्ड की परीक्षा 12 दिन में पूरी कर ली गई थी। यूपी बोर्ड की परीक्षा 22 फरवरी से 9 मार्च तक हुई थी उसके बाद 16 मार्च से मूल्यांकन का काम शुरू होकर 30 मार्च तक पूरा हो गया था। 20 अप्रैल को परिणाम जारी कर दिया गया था। इस बार परीक्षाएं 12 मार्च को खत्म हो जाएगी। उसके बाद मूल्यांकन और अन्य प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अन्य बोर्ड के सापेक्ष सबसे पहले परीक्षा पूरी करने का प्रयास किया गया है।

विज्ञापन

कुंभ के बाद कराने का भेजा गया था प्रस्ताव
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं इस बार महाकुंभ की वजह से महाशिवरात्रि के आखिरी स्नान पर्व के बाद कराने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। यूपी बोर्ड प्रशासन के एक बड़े अफसर ने नाम न छापने के आग्रह पर इसकी पुष्टि थी।

बोर्ड का मानना है कि विश्व के सबसे बड़े सांस्कृतिक समागम के रूप में होने वाले महाकुंभ में इस बार देश ही नहीं, दुनिया के कोने-कोने से श्रद्धालुओं की भीड़ संगम नगरी में उमड़ेगी। ऐसे में बोर्ड की परीक्षाएं आखिरी स्नान पर्व के बाद ही कराना उचित होगा। वर्ष 2024 में परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू हो गई थीं। पिछले पांच साल के दौरान सिर्फ वर्ष 2022 में बोर्ड परीक्षा मार्च में कराई गई थी।

यहां देखें परीक्षा का पूरा कार्यक्रम-

 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed