फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board Exam 2024 Last chance given to students to correct errors in examination form

UP Board Exam: छात्रों को परीक्षा फार्म में त्रुटियों के संशोधन का दिया अंतिम मौका, स्कूलों से मांगा ब्योरा

Tue, 05 Dec 2023 01:09 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 05 Dec 2023 01:09 PM IST
सार

यूपी बोर्ड ने छात्रों के परीक्षा फार्म में त्रुटियों के संशोधन का अंतिम मौका दे दिया है। यूपी बोर्ड ने त्रुटियों के निराकरण के लिए स्कूलों से ऑफलाइन ब्योरा मांगा है।

विज्ञापन
UP Board Exam 2024 Last chance given to students to correct errors in examination form
यूपी बोर्ड मुख्यालय। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के शैक्षिक विवरणों में किसी भी प्रकार की त्रुटियों को ठीक करने का अंतिम मौका बोर्ड ने दिया है। बोर्ड ने सभी जिलों के डीआईओएस को निर्देश दिया है कि वह त्रुटियों को संशोधित करके उसे ऑफलाइन बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में उपलब्ध कराएं।

विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद हर साल लाखों की संख्या में परीक्षार्थी अलग-अलग त्रुटियों को ठीक कराने के लिए बोर्ड का चक्कर लगाते हैं। अभी तक बोर्ड में इससे संबंधित 60 हजार से अधिक मामले अटके थे, जिनमें किसी ना किसी प्रकार की त्रुटि थी। इसको देखते हुए यूपी बोर्ड ने जून में विशेष अभियान चलाकर जिलों में कैंप लगाया और वहां पर इस प्रकार के मामलों को खत्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में यूपी बोर्ड इस बार कोई चूक नहीं करना चाहता है। जिससे परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद किसी भी प्रकार की त्रुटि रह जाए। इसको देखते हुए बोर्ड ने परीक्षार्थियों के शैक्षिक विवरणों जैसे नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, जेंडर, जाति, फोटो और विषयों आदि में त्रुटियों के निराकरण का अंतिम मौका दिया है। पूर्व में भी बोर्ड ने मौका दिया था। लेकिन, कई विद्यालयों ने फिर मौका देने की मांग की थी। इसको देखते हुए बोर्ड सचिव ने त्रुटियों में सुधार की अनुमति दे दी।

विज्ञापन

यूपी बोर्ड के प्रयागराज, वाराणसी, मेरठ, बरेली और गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालयों ने जिला विद्यालय निरीक्षकों से कहा है कि प्रधानाचार्यों से संपर्क करके पांच दिसंबर तक त्रुटियों में सुधार कराकर उसे हर हाल में क्षेत्रीय कार्यालय में उपलब्ध कराएं। इसके बाद भी अगर परीक्षा के अंतिम समय में किसी भी प्रकार की त्रुटियों की जानकारी होती है, तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित जिलों के डीआईओएस और स्कूल के प्रधानाचार्य होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed