फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board Exam 2022: Candidates will get admit cards from March 17

यूपी बोर्ड परीक्षा 2022: परीक्षार्थियों को 17 मार्च से मिलेंगे प्रवेश पत्र

Mon, 14 Mar 2022 09:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 14 Mar 2022 09:52 PM IST
सार

10वीं और 12वीं की परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने बताया कि आफलाइन प्रवेश पत्र भेजने के बाद आनलाइन प्रवेश पत्र जारी किए जाने के संबंध में भी निर्देश जारी किए हैैं। उन्होंने बताया कि 17 मार्च से परीक्षार्थियों को विद्यालयों से प्रवेशपत्र दिए जाएंगे।

विज्ञापन
UP Board Exam 2022: Candidates will get admit cards from March 17
यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) सत्र 2022 की बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से शुरू हो रही है। इसके लिए तैयारियां अंतिम दौर में हैं। बोर्ड की ओर सूबे के सभी क्षेत्रीय कार्यालयों को प्रवेश पत्र भेज दिए गए हैं। विद्यालयों में परीक्षार्थियों को 17 मार्च से प्रवेश पत्र मिलेंगे। इसके अलावा विद्यालयों के प्रधानाचार्य प्रवेशपत्र आनलाइन डाउनलोड कर मुहर लगाकर अभ्यर्थियों को दे सकेंगे।

विज्ञापन




10वीं और 12वीं की परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने बताया कि आफलाइन प्रवेश पत्र भेजने के बाद आनलाइन प्रवेश पत्र जारी किए जाने के संबंध में भी निर्देश जारी किए हैैं। उन्होंने बताया कि 17 मार्च से परीक्षार्थियों को विद्यालयों से प्रवेशपत्र दिए जाएंगे। क्षेत्रीय कार्यालयों से आफलाइन प्रवेश पत्र जिलों में भेजे जा रहा हैैं। प्रवेशपत्र के संबंध में व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षकों को दिए गए हैैं, ताकि परीक्षार्थियों को समय से प्रवेश पत्र प्राप्त हो सके।

विज्ञापन
Trending Videos

बोर्ड परीक्षा के लिए छात्राओं को दी गई शुभकामना 
आर्य कन्या इंटर कॉलेज में सोमवार को बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाली छात्राओं को शुभकामना देने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय की छात्राओं ने इस मौके पर परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करने का संकल्प लिया। 



सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कक्षा नौ व 11 की छात्राओं ने गीत व नृत्य प्रस्तुत कर सभी को भाव विभोर किया।  इस अवसर पर मिसआर्य कन्या का खिताब प्रेक्षा देश पांडेय, गणित के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली वैशाली जायसवाल एवं स्नेहा केसरवानी, संगीत के क्षेत्र में खुशी भारतीया, खेल में रुचि रखने वाली कनक जायसवाल एवं सांस्कृतिक कार्यों में बेहतर प्रदर्शन पर वैशाली केसरवानी एवं मनीषा को सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक पंकज जायसवाल, डॉ. सुधा रानी उपाध्याय, अर्चना जायसवाल, ऋ तु अरोरा, नीना प्रजापति, अवंदिता अस्थाना, नीलम श्रीवास्तव, सलोनी अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed