{"_id":"60eb24e88ebc3ef6251957de","slug":"up-board-exam-2021-result-by-15-16-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 परिणाम 15, 16 जुलाई तक आने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 परिणाम 15, 16 जुलाई तक आने की संभावना
Sun, 11 Jul 2021 10:35 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 11 Jul 2021 10:35 PM IST
सार
यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम अगले सप्ताह 15, 16 जुलाई तक जारी करने की संभावना जताई जा रही है। विभागीय अधिकारी तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश बोर्ड : यूपी बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम अगले सप्ताह 15, 16 जुलाई तक जारी करने की संभावना जताई जा रही है। विभागीय अधिकारी तैयारी में जुटे हैं। बोर्ड के सभापति एवं निदेशक माध्यमिक शिक्षा विनय कुमार पांडेय ने संभावना जताई है कि 15 और 16 जुलाई तक यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परिणाम जारी किया जा सकता है। इसकी तैयारी जोरशोर से चल रही है।
उप मुख्यमंत्री एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा निरस्त करने के बाद जुलाई के दूसरे सप्ताह में परिणाम में घोषित करने की बात कही थी। हाईस्कूल परीक्षा में 29 लाख से अधिक और इंटरमीडिएट में 26 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हैं।
बोर्ड की ओर से परीक्षा परिणाम जारी करने के लिए दिन रात तैयारी चल रही है। पहली बार बोर्ड की ओर से हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम बिना किसी परीक्षा के जारी किया जा रहा है। लगभग पूरे साल विद्यालय भी बंद रहे और प्रायोगिक परीक्षाएं भी आनलाइन ही कराई गईं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन