फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   up board compartment exam 2020 on 3 october prayagraj news allahabad

UP Board News: कंपार्टमेंट व इंप्रूवमेंट परीक्षा तीन अक्तूबर को

Wed, 16 Sep 2020 01:33 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Wed, 16 Sep 2020 01:33 PM IST
विज्ञापन
up board compartment exam 2020 on 3 october prayagraj news allahabad
यूपी बोर्ड। - फोटो : amar ujala
प्रयागराज। यूपी बोर्ड हाईस्कूल कंपार्टमेंट/ इंप्रूवमेंट और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा तीन अक्तूबर को होगी। बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ल की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि हाईस्कूल कंपार्टमेंट/ इंप्रूवमेंट परीक्षा तीन अक्तूबर को पहली पाली में आठ से 11.15 बजे के बीच होगी। जबकि, इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा दूसरी पाली में दो से 5.15 बजे के बीच होगी।
विज्ञापन


बोर्ड सचिव की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि परीक्षाएं जनपद मुख्यालय पर जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से तय परीक्षा केंद्रों पर कराई जाएगी। कोविड- 19 से संबंधित केंद्र एवं प्रदेश सरकार की ओर से जारी गाइड लाइन के अनुसार जिला विद्यालय निरीक्षक परीक्षा कराने की व्यवस्था करेंगे। साथ ही परीक्षा शुरू होने के एक दिन पहले स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के सहयोग से सैनिटाइजेशन कराया जाएगा।
विज्ञापन


सूचना में कहा गया है कि परीक्षार्थियों को मास्क के साथ परीक्षा केंद्र पर आना होगा। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों, परीक्षा कार्य में लगे शिक्षकों, कर्मचारियों, व्यवस्थापकों की थर्मल स्कैनिंग की जाएगी। परीक्षार्थियों को छह फीट की दूूूरी पर बैठाया जाएगा। जिन परीक्षार्थियों को बुखार, खांसी आदि के लक्षण होंगे उन्हें अलग कक्ष में बैठाने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed