फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   up board canceled exam in gic saint anthony school on march 12

जीआईसी और सेंट एंथोनी स्कूल में 12 मार्च को होगी यूपी बोर्ड की निरस्त परीक्षा

Fri, 06 Mar 2020 12:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
up board canceled exam in gic saint anthony school on march 12
यूपी बोर्ड की ओर से निरस्त परीक्षाओं की तिथि जारी करने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने जनपद में निरस्त परीक्षा के लिए केंद्र घोषित कर दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक आरएन विश्वकर्मा के अनुसार यूडी मेमोरियल इंटर कॉलेज असरावे कला के 596 छात्र-छात्राओं की इंटर अंग्रेजी की परीक्षा परीक्षा राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) में होगी। दूसरे परीक्षा केंद्र बचई सिंह सिंगरौर इंटर कॉलेज चंद्रसेन प्रयागराज के 544 छात्र-छात्राओं की इंटर अंग्रेजी की परीक्षा परीक्षा सेंट एंथोनी गर्ल्स इंटर कॉलेज में होगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से कहा गया है कि परीक्षा प्रात: आठ से 11.15 बजे के बीच होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने यूडी मेमोरियल इंटर कॉलेज असरावे कला एवं बचई सिंह सिंगरौर इंटर कॉलेज चंद्रसेन के प्रधानाचार्यों से कहा है कि वह जिन विद्यालयों के बच्चों के केंद्र उनके यहां आवंटित थे उनके प्रधानाचार्यों को सूचना भेज दें। जिससे किसी छात्र-छात्रा की परीक्षा न छूटने पाए। डीआईओएस ने संबंधित केंद्र व्यवस्थापकों से परीक्षार्थियों की सूची संबंधित केंद्र को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

अब तक 400 नकलची पकड़े गए
यूपी बोर्ड परीक्षा छह मार्च को खत्म हो जाएगी। बोर्ड परीक्षा पूरी होने केएक दिन पहले तक प्रदेश भर में 400 नकलची पकड़े जा चुके हैं। 233 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बृहस्पतिवार को इंटरमीडिएट में गणित सांख्यिकी एवं समाज शास्त्र की परीक्षा हुई। प्रदेश भर में कुल 674 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। अब तक प्रदेश भर में कुल 468804 ने परीक्षा छोड़ दी। सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि एक ओर प्रयागराज जिले में 1483 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे जबकि प्रदेश में 674 ही अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज पूरी होगी यूपी बोर्ड परीक्षा
यूपी बोर्ड की ओर से शुक्रवार को पहली पाली में शस्य विज्ञान एवं मानव विज्ञान और दूसरी पाली में फल-खाद्या प्रसंस्करण सहित कई व्यावसायिक विषयों की परीक्षा के साथ बोर्ड परीक्षा पूरी हो जाएगी। 18 फरवरी से शुरू हुई बोर्ड परीक्षा छह मार्च को कुल 15 कार्य दिवस में पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed